फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrested seven drug smugglers with heroin worth rs 60 crores

नशे की खेप बरामद: 60 करोड़ की हेरोइन के साथ सात मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से लाकर दिल्ली, एनसीआर व यूपी में करते थे सप्लाई

Tue, 12 Apr 2022 01:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Apr 2022 01:52 AM IST
सार

स्पेशल सेल डीसीपी राजीव रंजन सिंह के अनुसार जांच में ये बात सामने आ रही थी कि झारखंड से दिल्ली-एनसीआर में हेरोइन आ रही है।

विज्ञापन
delhi police arrested seven drug smugglers with heroin worth rs 60 crores
गिरफ्तार तस्कर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अलग-अलग गिरोह का पर्दाफाश कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15.050 किलोग्राम हेरोइन, मोबाइल व तीन वाहन बरामद किए गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत करीब 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हेरोइन झारखंड से लाकर दिल्ली, एनसीआर व यूपी में सप्लाई करते थे। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी राजीव रंजन सिंह के अनुसार जांच में ये बात सामने आ रही थी कि झारखंड से दिल्ली-एनसीआर में हेरोइन आ रही है। स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर मंदीप सिंह ओर इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह की टीम ने मंगोलपुरी औद्योगिक एरिया में घेराबंदी कर फिरोज आलम और उसके साथी राणा सिंह को पकड़ लिया। फिरोज आलम के कब्जे से 2.502 किलो और राणा सिंह के कब्जे से दो किलो हेरोइन बरामद की गई। इनके कब्जे से होंडा सिविक कार बरामद की गई। इनसे पूछताछ के बाद इने दो साथी सतीश कुमार और टीका राम को गिरफ्तार कर लिया गया। सतीश कुमार के कब्जे से 550 ग्राम हेरोइन बरामद व एरिग्टा कार बरामद की गई। 
विज्ञापन


दूसरे ऑपरेशन में इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक और इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की टीम ने चार अप्रैल को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अलग गिरोह का पर्दाफाश कर दो मादक पदार्थ तस्कर शाहजहांपुर, यूपी निवासी इमरान अली और जाहिर को गिरफ्तार किया है।  इनके कब्जे से आठ किलो हेरोइन बरामद की गई। इनसे पूछताछ के बाद इनके तीसरे साथी हानिफ अंसारी को दो किलो हेरोइन के साथ सात अप्रैल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी
. फिरोज आलम(32) व राणा सिंह(30) गांव शयोनाली डिडौली जोया जिला ज्योतिबा फूल नगर, यूपी निवासी का रहने वाला है। फिरोज पिछले करीब 11 वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी कर रह रहा है। ये वर्ष 2011 में गिरफ्तार हुआ था। जेल से वर्ष 2020 में बाहर आया था। जेल में ये दीपक राही के संपर्क में आया। इसने दीपक राही के साथ साथी राणा सिंह से मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी करना शुरू कर दिया। फिरोज व राणा बचपन के दोस्त हैं। 
.  सतीश कुमार(32) गांव मानपुर पोस्ट शेरगढ़ जिला बरेली यूपी का रहने वाला है। वह टैक्सी ड्राइवर है। सतीश बरेली के गणपत के संपर्क में आया। गणपत मादक पदार्थों की तस्करी करता था। इसके बाद वह अपनी टैक्सी से मादक पदार्थों की तस्करी करने लगा। 

. टीका राम(32) गांव बाजह्है राजपुर कलां, थाना अलीगंज बरेली यूपी का रहने वाला है। 
. इमरान अली(37)गांव रावतपुर, तहसील कांत जिला शाहजहांपुर, यूपी का रहने वाला है। ये करीब दस वर्ष से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। ये रांची, झारखंड के इस्लाम व इकराम से बाबू के कहने पर हेरोइन की खेप लेता था। 
. जाहिर (49) वीपीओ निगोही तहसील तिलहर जिला शाहजहांपुर, यूपी का रहने वाला है। 
. हनिफ अंसारी(52) वार्ड नंबर-11 बिशारत गंज जिला बरेली, यूपी का रहने वाला है। वह करीब पांच वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed