फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested person associated with sleeper cell of Khalistani terrorist Pannu

'दिल्ली बनेगा खालिस्तान': 200 टीमें...1000 CCTV फुटेज खंगाले, ऐसे दबोचा आतंकी पन्नू के स्लीपर सेल जुड़ा शख्स

Wed, 31 Jan 2024 06:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 31 Jan 2024 06:05 PM IST
सार

दिल्ली के द्वारका और पश्चिम जिला की संयुक्त टीम ने आरोपी जसविंदर उर्फ लक्की को विष्णु गार्डन इलाके से गिरफ्तार किया। उसके पास से  कार, स्प्रे पेंट और एक मोबाइल के अलावा अन्य सामान भी बरामद हुआ है। सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) संगठन के कहने पर आरोपी ने 26 जनवरी को तिलक नगर इलाके में देश विरोधी नारे लिखे थे।

विज्ञापन
Delhi Police arrested person associated with sleeper cell of Khalistani terrorist Pannu
आतंकी पन्नू के स्लीपर सेल जुड़ा शख्स गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के स्लीपर सेल से जुड़े एक युवक को दिल्ली पुलिस के द्वारका और पश्चिम जिला की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तिलक नगर निवासी जसविंदर उर्फ लक्की (37) के रूप में हुई है। आरोपी ने 26 जनवरी के दिन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) संगठन के कहने पर तिलक नगर इलाके में देश विरोध नारे लिखे थे।

विज्ञापन

एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले
गणतंत्र दिवस के दिन हुई इस वारदात के बाद दिल्ली पुलिस ने करीब 200 टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की। 1000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल करने के बाद आरोपी की पहचान की गई। बाद में मंगलवार देर रात को आरोपी जसविंदर उर्फ लक्की को विष्णु गार्डन इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी जसविंदर ने खुलासा किया है कि उसे रुपयों की सख्त जरूरत थी। अमेरिका में बैठे उसके दोस्त गगनदीप ने देश विरोधी नारे लिखने पर उसे मोटी रकम देने का वादा किया था। द्वारका और पश्चिम जिला पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।

जसविंदर की गिरफ्तारी के बाद खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने बुधवार को वीडियो जारी कर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना और दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को धमकी दी। उसने कहा कि यदि जसविंदर झूठे केस में फंसाया गया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। पुलिस इस वीडियो की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को तिलक नगर इलाके में किसी शरारती शख्स ने एमसीडी पार्क, ब्लॉक-6, तिलक नगर और दूसरे स्थानों की दीवार पर देश विरोधी नारे लिखे हुए थे। स्थानीय लोगों ने कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद तिलक नगर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया। मामला बेहद गंभीर था। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू लगाकर धमकियां दे रहा था। इसके दौरान ही देश विरोधी नारे लिख दिए थे।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी
आरोपी की पहचान और उसे पकड़ने के लिए द्वारका और पश्चिम जिला पुलिस की करीब 200 टीम का गठन किया गया। छानबीन के दौरान टीम ने करीब 1000 से ज्यादा सीसीटीवी की पड़ताल की। इसके अलावा उन जगहों का दौरा किया जहां-जहां नारे लिखे गए थे। पुलिस ने आरोपी के रूट और उसकी कार की पहचान कर ली। टेक्लिकल सर्विलांस के अलावा लोकल इंटलिजेंस की भी मदद ली गई।

इस बीच मंगलवार रात को टीम को सूचना मिली कि आरोपी विष्णु गार्डन में आने वाला है। रेड करने पर उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। सूचना मिलने के बाद फौरन बिना देर किए वहां पर छापेमारी की गई। बाद में मुखबिर के इशारे पर आरोपी जसविंदर उर्फ लक्की को दबोच लिया गया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल स्प्रे पेंट, कार, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन

एसएफजे के आदेश पर दिया गया वारदात को अंजाम
आरोपी जसविंदर ने बताया कि उसे रुपयों की सख्त जरूरत थी। आरोपी ने अमेरिका में रहने वाले अपने दोस्त से संपर्क किया। आरोपी ने उससे कहा कि वह उसे मोटी रकम दे देगा, लेकिन उसे खालिस्तान के पक्ष में नारे लिखना होंगे। जसविंदर इसके लिए तैयार हो गया। आरोपी ने 26 जनवरी को तिलक नगर में 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान' लिख दिया।

जसविंदर की गिरफ्तारी के बाद भड़का पन्नू
जसविंदर की गिरफ्तार के बाद आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भड़क गया। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर पन्नू ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना व दिल्ली पुलिस आयुक्त को ही धमकी दे दी। आरोपी ने कहा कि यदि जसविंदर को झूठे मुकदमे में फंसाया गया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। पुलिस इस वीडियो की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed