{"_id":"5d90d4328ebc3e01830a18d9","slug":"delhi-police-arrested-one-suspect-over-joymala-bagchi-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार जॉयमाला बागची मामला: पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मिले अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार जॉयमाला बागची मामला: पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मिले अहम सुराग
Sun, 29 Sep 2019 09:26 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 29 Sep 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
घायल पत्रकार जॉयमाला बागची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पत्रकार जॉयमाला बागची के साथ लूटपाट मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले को लेकर डीसीपी अतुल कुमार ने कहा कि हमने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने हमें लूटे हुए सामान के बारे में अहम सुराग दिए हैं।
विज्ञापन
DCP (South Delhi) Atul Thakur on woman journalist Joymala Bagchi case: One suspect has been apprehended. He has given us vital clues for recovery of case property.
— ANI (@ANI) September 29, 2019विज्ञापन
बता दें कि वारदात के समय पुलिस की जिप्सी पीछे से आ रही थी। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद एक सहायक उप निरीक्षक और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
कौन हैं जॉयमाला बागची
जॉयमाला बागची एक न्यूज एजेंसी में पत्रकार है। वह ऑटो से अपने घर जा रही थी। चितरंजन पार्क के पास बदमाशों ने उनसे मोबाइल छीनने की कोशिश की। विफल रहने पर बदमाशों ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए और ऑटो से बाहर खींच ली।
सड़क पर गिरने से जॉयमाला गंभीर घायल हो गई और बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जॉयमाला के मुंह के अंदर तक टांके लगें और बायें पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर आ गए।