{"_id":"5b6341c14f1c1bab7d8b610b","slug":"delhi-police-arrested-boyfriend-in-cheating-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के लिए बुक करवाई थी 90 हजार की घड़ी, डिलीवरी होते ही चाल चल दी बड़ी, लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड के लिए बुक करवाई थी 90 हजार की घड़ी, डिलीवरी होते ही चाल चल दी बड़ी, लेकिन...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो अपनी गर्लफ्रेंड को महंगी घड़ी गिफ्ट करने के लिए 90 हजार की राडो घड़ी की ठगी कर ली।
पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच करते हुए आरोपी को मॉडल टाउन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान वैभव खुराना के रूप में हुई है। बीटेक करने के बाद वैभव गुरुग्राम के एक होटल में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था।
उत्तरी जिला की पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि गत 23 जुलाई को के साहू ने सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। शिकायतकर्ता एक घड़ी की दुकान में डिलीवरी ब्वॉय है।
विज्ञापन
शिकायत में उसने बताया कि एक अनजान ग्राहक से 90 हजार की राडो कंपनी की घड़ी बुक करायी थी। डिस्काउंट के बाद ग्राहक को 67 हजार रुपये देने थे। ग्राहक ने उसे डिलीवरी के लिए पहले कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बुलाया।

वैभव खुराना
- फोटो : फेसबुक पेज से
बाद में रुपये देने के बहाने उसे सिविल लाइंस इलाके में एक घर के पास ले आया। आरोपी डिलीवरी ब्वॉय से घड़ी लेने के बाद उसे मकान का कॉलबेल बजाने के लिए कहा। साथ ही वह अपनी बाइक रोककर आने की बात कही। के. साहू दरवाजे पर पहुंचा, इसी बीच बाइक सवार युवक फरार हो गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने उस नंबर की पहचान की जिससे घड़ी बुक करायी गयी थी। यह फोन नंबर जीटीबी नगर में रहने वाले एक शख्स के नाम था।
लेकिन वहां जाने पर पता चला कि उस नंबर का फोन उसके पास नहीं है। पुलिस ने उस नंबर का कॉल डिटेल निकाला। जिसमें पता चला कि युवक एक नंबर पर लगातार बात कर रहा है। वह नंबर एक युवती का था।
युवती से पूछताछ में पता चला कि यह नंबर उसके ब्वॉयफ्रेंड वैभव का है। पुलिस ने इस सूचना वैभव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घड़ी बरामद कर लिया।