{"_id":"5d0556958ebc3e0d7b79ce94","slug":"delhi-police-arrested-accused-of-misbehave-from-mayur-vihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीसी का बेटा निकला फर्जी एसीपी, दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीसी का बेटा निकला फर्जी एसीपी, दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में धरा
Sun, 16 Jun 2019 02:05 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
आरोपी पीयूष प्रिय
- फोटो : अमर उजाला
मयूर विहार पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक शातिर आरोपी को दबोचा है, जो खुद को नार्कोटिक्स विभाग का एसीपी बताता था। आरोपी ने मेट्रिमोनियल वेबसाइट और फेसबुक पर अलग-अलग नामों से कई आईडी बना रखी है। शादी का झांसा देकर लड़कियों व महिलाओं का शारीरिक शोषण कर उनके साथ ठगी करता था। चार जून को मिली एक शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पीयूष प्रिय (26) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एसीपी का नकली आईकार्ड, कई नामों के आधार, वोटर आईकार्ड, स्टैंप पेपर व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, चार जून को एक युवती ने मयूर विहार थाने पहुंचकर बताया कि नार्कोटिक्स विभाग में तैनात एक एसीपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस जांच में पता चला कि इस नाम का नार्कोटिक्स विभाग में कोई एसीपी नहीं है और वह बिहार जाकर शादी करने की फिराक में है। 21 जून को आरोपी की शादी है। पुलिस ने गत मंगलवार को आरोपी को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया। वह बिहार जाने वाली ट्रेन में सवार होने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने डीयू के कॉलेज से की ग्रेजुएशन
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से भागलपुर निवासी पीयूष प्रिय का परिवार कटिहार में रहता है और वह शादीशुदा है। उसकी पत्नी दिल्ली में एक कॉल सेंटर में काम करती है। पिता रेलवे में टीसी हैं। वहीं, इसकी एक बहन बंगलूरू से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। 2011 में आरोपी दिल्ली आया था। यहां उसने डीयू के कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद गाजियाबाद के कॉलेज से एमबीए किया। इसके बाद दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहकर यूपीएससी की तैयारी करने लगा। चार साल तैयारी करने के बाद भी उसे सफलता नहीं मिली। फिलहाल आरोपी नोएडा के सेक्टर-39 में रह रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसे देता था वारदात को अंजाम
आरोपी ने विभिन्न मेट्रिमोनियल साइट और फेसबुक पर अलग-अलग नामों से अपनी प्रोफाइल बनाई हुई है। यहां वह खुद को एसीपी बताकर महिलाओं व युवतियों को प्रभावित कर उनका शारीरिक शोषण करने के अलावा उनके साथ ठगी करता था। पहले से शादीशुदा आरोपी 21 जून को बिहार जाकर दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा था। वहां शादी करने के बाद माल समेटकर फरार होने की योजना थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने अभी तक कितनी महिलाओं और युवतियों को चूना लगाया है।