फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrested abdul khalid accused in girl molestation

दिल्ली: बेघर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला अब्दुल खालिद गिरफ्तार 

Mon, 21 Oct 2019 06:44 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 21 Oct 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
delhi police arrested abdul khalid accused in girl molestation
आरोपी अब्दुल खालिद गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने सराय काले खां के पास स्थित आईपी पार्क में 16 सितंबर को युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की गुत्थी को सुलझा लिया है। दिल्ली व एनसीआर में 4000 से ज्यादा लोगों और एक महीने चार दिन की तफ्तीश के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नशे में अपने साथी संग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया था। वारदात के दौरान युवती को घसीटा गया था और उसके साथ मारपीट की गई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन



दक्षिण-पूर्वी जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि गोवा निवासी पीड़ित युवती 16 सितंबर को शाम पांच बजे सराय काले खां आई थी। वह मिलेनियम पार्क के पास बस स्टैंड पर सोई हुई थी, तभी दो युवक वहां आए और उसे घसीटते हुए आईपी पार्क में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती के कपड़े भी फाड़ दिए थे। युवती जब निर्वस्त्र घूम रही थी, तो किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला दर्जकर सनलाइट कॉलोनी थानाध्यक्ष हनुमंत सिंह की देखरेख में एसआई पवन कुमार व नवीन कुमार की टीम ने तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने दिल्ली व एनसीआर में 4000 लोगों से पूछताछ की। पीड़िता से पूछताछ के बाद आरोपियों के स्केच भी बनवाए गए थे। टीम को सूचना मिली कि सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी सराय काले खां में मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अब्दुल खालिद उर्फ अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने साथी मुन्ना के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। मुन्ना फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed