{"_id":"5cf668debdec22078b294066","slug":"delhi-police-arrested-a-nigerian-national-arthur-okeke-for-duping-money-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर खुद को महिला बता ठगने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार, बुजुर्ग से ठग लिए थे 35.80 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर खुद को महिला बता ठगने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार, बुजुर्ग से ठग लिए थे 35.80 लाख
Tue, 04 Jun 2019 07:39 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 04 Jun 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया नाइजीरियन नागरिक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर महिला के नाम से प्रोफाइल बनाकर एक नाइजीरियाई युवक ने विकासपुरी इलाके में बुजुर्ग से दोस्ती कर ली। भारत में अपनी मां को बीमार बताकर उसने कस्टम क्लीयरेंस कराने के नाम पर बुजुर्ग से 35.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। मोटी रकम गंवाने के बाद बुजुर्ग को ठगी का अहसास हुआ तो उसने सूचना पुलिस को दी। विकासपुरी थाना पुलिस ने जांच की और करीब 10 माह बाद आरोपी आर्थर ओकेके उर्फ आर्थर अकून्ने (33) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज के मुताबिक, सरकारी नौकरी से रिटायर्ड बुजुर्ग ने 13 अगस्त 2018 को ठगी की शिकायत विकासपुरी थाने में दी। बुजुर्ग ने बताया कि पिछले दिनों फेसबुक पर उनकी दोस्ती ग्रेस डेनिस नामक महिला से हुई। ग्रेस ने बातचीत में कहा कि उसकी मां भारत में रहती है और इस समय असाध्य बीमारी से पीड़ित है। ग्रेस ने कहा कि मुंबई एयरपोर्ट पर उसकी मां को कस्टम ने रोका हुआ है। कुछ ड्रॉफ्ट का मसला है। ग्रेस से बातचीत के बाद एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को मुंबई कस्टम का अधिकारी बताकर ग्रेस की मां का जिक्र करते हुए कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर नौ अलग-अलग ट्रांजेक्शन में करीब 35.80 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
पुलिस ने फेसबुक प्रोफाइल और जिन खातों में बुजुर्ग ने रुपये ट्रांसफर किए थे, उनकी पड़ताल शुरू की। उसी से आर्थर की पहचान हुई। वह शिव विहार निलोठी में रहता था। उसे जांच की भनक लग गई और फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में जयपुर, अजमेर, आगरा, अलीगढ़ और अन्य जगह छापेमारी की, लेकिन उसका पता नहीं चला। एक सूचना के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को आउटर रिंग रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस को उसने बताया कि वह 2014 में भारत आया था। उसके बाद वह लगातार ठगी के धंधे में लगा है। इससे पूर्व वह जयपुर पुलिस के हत्थे भी चढ़ चुका है।
विज्ञापन