फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrested 10 African citizens for cheating

ठगी करने वाले 10 अफ्रीकी नागरिक धरे, फेसबुक पर फर्जी आईडी से बनाते थे दोस्त

Wed, 31 Jul 2019 10:37 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 Jul 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
delhi police arrested 10 African citizens for cheating
10 अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के द्वारका जिले की बिंदापुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर अफ्रीकी देशों के 10 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के बदमाश महिलाओं से पुरुषों की फर्जी आईडी और पुरुषों से महिलाओं की फर्जी आईडी बनाकर बात करते थे। 
विज्ञापन


ये पीड़ितों को अच्छे-अच्छे फोटो भेजकर दोस्त बना लेते थे। महंगे गिफ्ट भेजने का भरोसा देकर एयरपोर्ट पर कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर अकाउंट में पैसे डलवा लेते थे। इसके बाद फोन और आईडी बंद कर देते थे। इनके कब्जे से छह लैपटॉप, 48 मोबाइल और 23 अतिरिक्त सिमकार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


द्वारका जिला डीसीपी आंटो एल्फोंसे के अनुसार, नवादा निवासी एक युवक ने शिकायत की थी कि वह हॉलिडे ट्यूट एंड ट्रैवल्स कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव की नौकरी करता है। अप्रैल में विदेशी नंबर से एक मैसेज आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपना नाम अनीता ओवेंस बताया था। महिला ने उससे भारत भ्रमण की जानकारी मांगी थी। कुछ समय बाद उसी महिला का मैसेज आया कि वह मुंबई आ गई है। थोड़ी देर बाद दिल्ली की फ्लाइट पकड़ेगी। 
 

करीब एक घंटे बाद महिला ने युवक को फोन किया कि महिला के पास लिमिट से ज्यादा विदेशी करेंसी है। इसलिए वह फ्लाइट पकड़ नहीं सकती। उसके पास जुर्माना भरने के लिए भारतीय करेंसी नहीं है। उसने युवक से जुर्माना की रकम मांगी। 

एयरपोर्ट अधिकारी बनकर बात करने वाले ने अपना अकाउंट नंबर दे दिया। इसके बाद पीड़ित ने 45500 रुपये दिए गए बैंक खाते में जमा करा दिए। इसके बाद महिला का फोन बंद आने लगा। युवक की शिकायत पर मामला दर्जकर बिंदापुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार बेरवाल की देखरेख में एसआई कुनाल व अनूपराणा की टीम ने जांच शुरू की ।

पुलिस ने पीड़ित को दिए गए एकाउंट नंबर और आईपी एड्रेस से पता लगाया कि ठगी करने वाले अफ्रीकन हैं, जो द्वारका के मोहन गार्डन में रहते हैं। पुलिस ने 10 अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों की पहचान नाइजीरिया निवासी फिलिप (27), अगास्तीमे (26), फ्रंकलिन (26), फिडेलिस, सिमन चुकूवनेमेका  (28), सिमन (26) रन्नेकवे, चिनो (26), डेनियल (28) और ईम्मा नुअनेल (26) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। पुलिस अन्य पीड़ितों का पता लगा रही है। किसी के पास पासपोर्ट व वीजा नहीं था। आरोपियों के खिलाफ 14 विदेशी एक्ट के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed