{"_id":"5d5858178ebc3e89b70d81eb","slug":"delhi-police-arrest-man-who-thugs-20-women-on-matrimonial-sites","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"20 महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, ऐसे देता था धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, ऐसे देता था धोखा
Sun, 18 Aug 2019 01:10 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
आरोपी गौरव धमीजा
- फोटो : अमर उजाला
सोशल साइट्स पर शादी के जाल में महिलाओं को फंसाकर ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश को दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने मेरठ से दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव धमीजा (46) के रूप में हुई है। आरोपी ऑटो स्पेयर पार्ट्स का कारोबारी है। धंधे में घाटा होने के कारण उसने धोखाधड़ी शुरू कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अभी तक करीब 20 महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपी से मोबाइल फोन, कई सिमकार्ड, क्रेडिट और डेबिट कार्ड के अलावा वारदात में इस्तेमाल बाकी सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम यूनिट के पुलिस उपायुक्त अनेश रॉय ने बताया कि एक महिला ने लाखों रुपये ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया था कि आरोपी गौरव धमीजा ने एक मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को बड़ा कारोबारी बताकर अपनी सालाना आमदनी 25 से 30 लाख बताई और उससे दोस्ती कर ली। आरोपी ने ना सिर्फ पीड़िता से शादी का वादा किया, बल्कि उसके लिए महंगे गिफ्ट भी खरीदने के लिए कहा। जाल में फंसाने के लिए आरोपी उसे मिसेज धमीजा तक कहने लगा। वह उसके झांसे में आ गई। इसके बाद आरोपी ने महिला के जज्बातों का फायदा उठाना शुरू किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः व्हाट्सएप स्टेट्स ने नौकरानी को पहुंचाया जेल, चोरी के गहने और साड़ी पहनकर फोटो किया अपलोड
विज्ञापन
आरोपी ने अपने कारोबार में घाटा होने के अलावा माता-पिता की बीमारी के बारे में बताकर पीड़िता से धीरे-धीरे रकम ऐंठना शुरू कर दिया। लाखों रुपये गंवाने के बाद पीड़िता को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने गौरव से रुपये वापस मांगे। आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
पता चला कि आरोपी निहाल विहार में रहता है। वहां छापामारी की गई तो आरोपी फरार हो गया। वह लगातार हिमाचल, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने ठिकाने बदलता रहा। आखिर पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को मेरठ से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल करने के अलावा बताया कि उसने करीब 20 महिलाओं से ठगी की है। पुलिस पीड़ित सभी महिलाओं से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ेंः यूपी: पत्नी को फर्जी तलाक, फिर प्रेमिका से कर ली शादी, अब पीड़िता ने दर्ज कराया केस
Trending Videos
ऐसे करता था ठगी
10वीं पास आरोपी गौरव धमीजा दिल्ली के निहाल विहार इलाके में रहता है। वर्ष 1999 में गौरव ने शादी की थी, लेकिन जल्द ही उसका तलाक हो गया। कुछ दिन उसने ऑटो स्पेयर पार्ट्स का कारोबार किया था। उसमें भारी घाटा हो गया। इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया जैसे मेट्रिमोनियल वेबसाइट्स, फेसबुक, व्हाट्सऐप समेत अन्य सोशल प्लेटफॉर्म से महिलाओं को फंसाना शुरू कर दिया। आरोपी खुद को बड़ा कारोबारी बताकर अपनी सालाना आमदनी 25 से 30 लाख रुपये बताता था। आरोपी विधवा महिलाओं, तलाकशुदा महिलाओं और उम्रदराज महिलाओं को जाल में फंसाता था। उनका भरोसा जीतने के बाद वह रकम ऐंठना शुरू कर देता था।