{"_id":"5f0b164e8ebc3e639c3c2235","slug":"delhi-police-24-hour-corona-helpline-service-closed-from-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या दिल्ली पुलिस के लिए खत्म हो गया कोरोना? चौबीसों घंटे चलने वाली हेल्पलाइन सेवा रविवार से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या दिल्ली पुलिस के लिए खत्म हो गया कोरोना? चौबीसों घंटे चलने वाली हेल्पलाइन सेवा रविवार से बंद
Sun, 12 Jul 2020 07:25 PM IST
Vikas Kumar
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी आई है। पहले की तुलना में रोज होने वाली मौतों की संख्या अब आधी रह गई है और नए संक्रमण के मामलों में भी कमी आई है। लेकिन अभी भी कोरोना संक्रमण खराब स्थिति में है और प्रशासन लगातार लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने अभी से अपनी कोरोना हेल्पलाइन सेवा बंद कर दी है। रविवार से दिल्ली पुलिस की चौबीसों घंटे चलने वाली कोरोना हेल्पलाइन सेवा (011-23469526) ने काम करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के जवान भी हुए संक्रमित
चौबीसों घंटे लोगों की सेवा में डटे रहने वाले दिल्ली पुलिस के जवान भी कोरोना काल में खूब संक्रमित हुए हैं। पूरी एहतियात बरतने के बाद भी अब तक दिल्ली पुलिस के कम से कम 800 जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से दो सौ से अधिक जवान स्वस्थ होकर अपने घर वापस जा चुके हैं और कइयों ने अपनी ड्यूटी दोबारा ज्वाइन भी कर लिया है। हालांकि, दुर्भाग्यवश इनमें से नौ जवानों की कोरोना के कारण मौत भी हो गई है।
विज्ञापन
लोगों की खूब मदद भी की
स्वयं कोरोना के खतरे में होने के बाद भी पुलिस ने लोगों की खूब मदद भी की। इस दौरान उन्होंने भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने से लेकर संक्रमित बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी खूब मदद की। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने 1.17 लाख मास्क बांटकर हमेशा मास्क पहनने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
लेकिन जिन लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया, वे उनके साथ कड़ाई से भी पेश आये। दिल्ली पुलिस ने शनिवार 11 जुलाई तक 40,902 लोगों का मास्क न पहनने, सार्वजनकि जगहों पर थूकने और शारीरिक दूरी न बनाये रखने पर चलान भी किया है।