फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: PM Modi will inaugurate the first d at Red Fort

Delhi : पीएम मोदी ने लाल किले में किया पहली वास्तुकला प्रदर्शनी का उद्घाटन, इन्फिनिटी फोरम में संबोधन कल

Fri, 08 Dec 2023 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Dec 2023 05:07 AM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 'आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिज़ाइन' का लोकार्पण हुआ है। ये सेंटर भारत की अद्वितीय और दुर्लभ शिल्प को, दुर्लभ कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए मंच देगा। ये कारीगरों और डिजाइनर को साथ लाने, बाज़ार के हिसाब से उन्हें नवाचार करने में मदद करेगा।

विज्ञापन
Delhi: PM Modi will inaugurate the first d at Red Fort
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले में पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक समारोह का उद्घाटन किया। इसमें उन्होंने स्मारक डाक टिकट जारी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लाल किले का ये प्रांगण अपने आप में बहुत ऐतिहासिक है। ये किला केवल इमारत नहीं है यह एक इतिहास है। आजादी के पहले और आजादी के बाद कितनी ही पीढ़ियां गुजर गईं लेकिन लाल किला अडिग है, अमिट है। इस वर्ल्ड हेरिटेज साइट लाल किले में आप सभी का बहुत अभिनंदन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज कला और वास्तुकला से जुड़े हर क्षेत्र में आत्मगौरव की भावना से काम हो रहा है। चाहे केदारनाथ और काशी जैसे हमारे सांस्कृतिक केन्द्रों का विकास हो, महाकाल महालोक जैसे पुनर्निर्माण हों, आज आजादी के अमृतकाल में भारत सांस्कृतिक समृद्धि के नए आयाम गढ़ रहा है, इसके लिए ठोस प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली कई स्मारकों का केंद्र है जो भारत के अतीत की कहानियां बताते हैं। यह भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक कई मायनों में खास है। यहां हमारे रंग, संस्कृति, रचनात्मकता और समुदाय एक साथ जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 'आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिज़ाइन' का लोकार्पण हुआ है। ये सेंटर भारत की अद्वितीय और दुर्लभ शिल्प को, दुर्लभ कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए मंच देगा। ये कारीगरों और डिजाइनर को साथ लाने, बाज़ार के हिसाब से उन्हें नवाचार करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस बारे में जानकारी दी थी।  पीएमओ ने कहा कि वेनिस, साओ पाउलो, सिंगापुर, सिडनी और शारजाह में अंतरराष्ट्रीय द्विवार्षिक समारोह की तर्ज पर देश में एक प्रमुख वैश्विक सांस्कृतिक पहल को विकसित करने और संस्थागत बनाने की पीएम मोदी की दृष्टि रही है। इसके अलावा, भारत के पांच शहरों कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और वाराणसी में सांस्कृतिक स्थलों के विकास की भी घोषणा की गई। लाल किला, नई दिल्ली में 9 से 15 दिसंबर तक आईएएडीबी का आयोजन किया जा रहा है। आईएएडीबी में सप्ताह के प्रत्येक दिन अलग-अलग विषयों पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल इन्फिनिटी फोरम 2.0 को संबोधित करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिनटेक पर एक वैश्विक नेतृत्व मंच इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) और गिफ्ट सिटी कर रहा है। पीएमओ ने कहा, यह फोरम एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां दुनियाभर से प्रगतिशील विचार, गंभीर समस्याएं, नवीन प्रौद्योगिकियों की तलाश की जाती हैं। ‘वाइब्रेंट गुजरात’ वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024 के पहले इन्फिनिटी फोरम दो का आयोजन किया जा रहा है।

गिफ्ट सिटी में आयोजित होने वाला सम्मेलन ‘हाइब्रिड’ स्वरूप का होगा। यानी, इसमें प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से और ऑनलाइन दोनों तरह से शामिल होंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।


पीएमओ के अनुसार, फोरम में 300 से अधिक कंपनियों के शीर्ष अधिकारी हिस्सा लेंगे। इसमें भारत तथा अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी सहित 20 से अधिक देशों के वैश्विक दर्शकों की मजबूत ऑनलाइन भागीदारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed