फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Pitbull bites innocent child

कुत्तों का कहर : दिल्ली में सात साल के बच्चे को पिटबुल ने काटा, साहिबाबाद में छात्राओं पर पालतू ने किया हमला

Thu, 01 Feb 2024 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 03:48 AM IST
सार

मासूम को किसी काम से उसकी मां ने पड़ोसी के यहां भेजा था। मासूम ने दरवाजा खोला तो गेट पर पिटबुल खड़ा था। बुरी तरह डरे रेहांश (7) ने वहां से भागने का प्रयास किया तो कुत्ते ने हाथ दबोच लिया। 

विज्ञापन
Delhi: Pitbull bites innocent child
Pitbull dog attack - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के महेंद्रा पार्क इलाके में सात का बच्चा विदेशी नस्ल के पिटबुल कुत्ते का शिकार हो गया। मासूम को किसी काम से उसकी मां ने पड़ोसी के यहां भेजा था। मासूम ने दरवाजा खोला तो गेट पर पिटबुल खड़ा था। बुरी तरह डरे रेहांश (7) ने वहां से भागने का प्रयास किया तो कुत्ते ने हाथ दबोच लिया। 

विज्ञापन


इसके बाद उसे घसीटकर अंदर ले जाने लगा। शोर सुनकर बाकी लोग वहां पहुंच गए। किसी तरह परिजनों ने रेहांश को कुत्ते से छुड़ाया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रेहांश परिवार के साथ ए-ब्लॉक, जहांगीरपुरी में रहता है। परिवार में पिता रंजीत सिंह, मां प्रिया व अन्य सदस्य हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे प्रिया ने बेटे को पड़ोसी के घर सिलाई के कपड़े लेकर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहांश ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो सामने पिटबुल खड़ा था। रेहांश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते ने उसे पकड़ लिया। कुते ने पहले पंजे मारे फिर जबड़े में हाथ पकड़ लिया। कुत्ते ने रेहांश के पेट, हाथ और बाजू पर काट लिया। कुत्ते के मालिक ने रेहांश को छुड़ाकर अस्पताल भेजा। रेहांश की हालत स्थिर है।

कोचिंग से लौट रही दो बहनों पर पालतू कुत्ते ने किया हमला
साहिबाबाद में कोचिंग से घर लौट रही दो छात्राओं को मकान मालिक के पालतू कुत्ते ने काट लिया। घटना शालीमार गार्डन के डीएलएफ बी ब्लॉक की है। दोनों के हाथ, पैर और शरीर के अन्य भाग में जख्म हो गए हैं। कुत्ते के काटने से दोनों चीखने लगीं तो माता-पिता दौड़कर पहुंचे और बेटियों को किसी तरह बचाया। आरोप है कि विरोध करने पर मकान मालिक ने धमकी दी।


शालीमार गार्डन पुलिस ने लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज लिया है। वहीं, नगर निगम की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डीएलएफ निवासी जोगेंद्र ने बताया कि वह किराए कमरा लेकर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी पारुल कक्षा 11 और आकांक्षा कक्षा 12 में पढ़ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed