फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Online permission will be given for shooting of films

दिल्ली: फिल्मों की शूटिंग के लिए मिलेगी ऑनलाइन इजाजत, फिल्मों के दिखेंगे पर्यटन स्थल

Sat, 25 Sep 2021 02:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Sep 2021 02:46 PM IST
सार

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने विशेष पोर्टल का शुभारंभ किया है। इससे अब शूटिंग के लिए अनुमति लेने में सुविधा होगी। इसके साथ ही दिल्ली के पर्यटन स्थल के बारे में लोग जानेंगे तो पर्यटन के लिहाज से फायदा होगा।
 

विज्ञापन
Delhi: Online permission will be given for shooting of films
फिल्म की शूटिंग का एक सीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली निगम क्षेत्र में फिल्मों की शूटिंग में सहूलियतें बढ़ जाएंगी। इसकी ऑनलाइन अनुमति दी जाएगी। दक्षिणी निगम ने इसके लिए नई शूटिंग पॉलिसी बनाई है ताकि पोर्टल पर ही फिल्मों की शूटिंग की इजाजत मिल सके। विशेष रूप से तैयार इस पोर्टल का शुभारंभ शुक्रवार को कर दिया गया।

विज्ञापन


तीन दिनों में ऑनलाइन अनुमति 
नई फिल्म पॉलिसी के तहत निर्माताओं को निगम के दायरे में फिल्मों की शूटिंग करने के लिए दक्षिणी निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सभी जरूरी दस्तावेज और शुल्क के साथ जमा आवेदनों को प्रेस और सूचना निदेशालय की तरफ से तीन दिनों में ऑनलाइन अनुमति दे दी जाएगी। नई ऑनलाइन प्रक्रिया सरल, पारदर्शी होने के साथ ही प्रभावी भी है। इससे फिल्म निर्माताओं को निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे बल्कि एक क्लिक में ही अनुमति मिलने पर शूटिंग की तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन


सिंगल विंडो सिस्टम से फिल्मों की शूटिंग होगी और आसान
दिल्ली में सभी एजेंसियों के लिए भी फिल्म शूटिंग ऑनलाइन अनुमति के लिए सिंगल विंडो तैयार की जा रही है। इसके लिए दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम को नोडल एजेंसी बनाया गया है। विभिन्न एजेंसियों में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, एएसआई, दिल्ली पुलिस, दिल्ली के सभी स्थानीय निकाय, डीएमआरसी, रेलवे, डायल, जीएमआर ग्रुप, इस्कॉन को भी इस प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। इसके लागू होने के बाद दक्षिणी निगम भी इसमें शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मों के दिखेंगे दिल्ली के पर्यटन स्थल
दक्षिणी निगम के अतिरिक्त आयुक्त ए.ए. ताजिर तथा निदेशक प्रेस एवं सूचना ए.संजय सहाय ने निर्माताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्हें नई फिल्म शूटिंग पॉलिसी के साथ साथ पोर्टल के बारे में जानकारी देने के साथ सुझाव भी लिए गए। नई फिल्म शूटिंग पॉलिसी से राजस्व प्राप्त होने के साथ ही नागरिकों को फिल्मों में दिल्ली के अलग अलग पर्यटन स्थलों को भी देखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed