{"_id":"63c914118103eb77746384e1","slug":"delhi-on-paschim-vihar-wall-khalistan-zindabad-slogans-seen-delhi-police-says-its-not-security-but-legal-issue-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पश्चिम विहार में दीवारों पर लिखे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, पुलिस बोली- ये सुरक्षा का मुद्दा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पश्चिम विहार में दीवारों पर लिखे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, पुलिस बोली- ये सुरक्षा का मुद्दा नहीं
Thu, 19 Jan 2023 03:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 19 Jan 2023 03:27 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस की जनसंपर्क अधिकारी सुमन नलवा का बयान आया है कि कुछ लोगों ने देश विरोधी, खालिस्तान संबंधी नारे दिल्ली की किसी दीवार पर लिखे थे। यह सुरक्षा का मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली की दीवारों पर लगाए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार को खालिस्तान जिंदाबाद और रिफरेंडम 2020 के नारे एक दीवार पर लिखे दिखाई दिए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और दीवार साफ कराई।
विज्ञापन
इस संबंध में दिल्ली पुलिस की जनसंपर्क अधिकारी सुमन नलवा का बयान आया है कि कुछ लोगों ने देश विरोधी, खालिस्तान संबंधी नारे दिल्ली की किसी दीवार पर लिखे थे। यह सुरक्षा का मुद्दा नहीं है। जिसने भी ये किया है उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सुमन नलवा ने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस का हर विभाग यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि गणतंत्र दिवस से पहले कोई भी गलत गतिविधि न हो। आज जो हुआ उससे हमारे सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। चूंकि एसजेएफ एक प्रतिबंधित संस्था है इसलिए वो लोगों के बीच अपनी पहचान बनाना चाहती है और वह खबरों में भी रहना चाहती है।
विज्ञापन