गुरदासपुर में आतंकी हमले के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी
पंजाब के गुरदासपुर में आज सुबह से जारी आतंकी हमले के बाद पूरे दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
गृहमंत्रालय ने पुलिस को दिल्ली-एनसीआर के बाजारों, मॉलों और मेट्रो स्टेशन समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल बढ़ाने का आदेश दे दिया है।
बता दें कि पंजाब के गुरदासपुर में आज सुबह साढ़े 5 बजे आतंकी हमला हुआ है। पाकिस्तान बॉर्डर से महज 15 किमी दूर हुए हमले में पुलिस और आतंकियों के बीच अभी भी फायरिंग चल रही है।
गुरदासपुर के एसपी की हुई मौत
गौरतलब है कि गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले में 2 पुलिसवालों सहित 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दस घायल हैं। एक आतंकी भी ढेर हो चुका है।
ये आतंकी आर्मी यूनिफॉर्म में भारत में दाखिल हुए थे। आतंकी नरोवाल बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान से भारत में दाखिल हुए थे।
भारत दाखिल हुए 4 आतंकियों ने पहले जम्मू के कटरा जा रही बस पर फायरिंग की। उसके बाद दीनानगर पुलिस स्टेशन पर फायरिंग की। कुछ देर पहले ही खबर आई है कि गुरदासपुर के एसपी की इस मुठभेड़ में मौत हो गई है।