{"_id":"60d1da5c8ebc3e348d21cd48","slug":"delhi-old-man-thrashed-for-saying-that-gurudwara-take-care-is-not-done-properly","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गुरुद्वारे का रखरखाव ठीक से नहीं करने की बात कहने पर बुजुर्ग पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गुरुद्वारे का रखरखाव ठीक से नहीं करने की बात कहने पर बुजुर्ग पर हमला
Tue, 22 Jun 2021 06:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:11 PM IST
सार
सेवादार ने नुकीले हथियार से किया हमला, बुजुर्ग घायल, पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : istock
विस्तार
बिंदापुर इलाके में गुरुद्वारा का रखरखाव ठीक से नहीं करने की बात कहने पर सेवादार ने एक बुजुर्ग पर नुकीले हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। प्राथमिक इलाज करवाने के बाद पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार सेवादार की तलाश कर रही है।
सरबजीत(67) सपरिवार उत्तम नगर में रहते हैं। वह सरकारी कार्यालय से सेवानिवृत हैं। सोमवार शाम वह बी ब्लॉक उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारा गए थे। गुरुद्वारा के एक सेवादार ने उनपर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पहुंची पुलिस ने सरबजीत का बयान दर्ज किया।
पुलिस को दिए बयान में सरबजीत ने बताया कि शाम को वह गुरुद्वारा गया था। उसी दौरान वहां का सेवादार गुरमेल सिंह उसके पास पहुंचा। उसने उससे कहा कि आप यह कैसे कह रहे थे कि मैं समय पर गुरुद्वारा को नहीं खोलता हूं और उसकी साफ सफाई ठीक ढंग से नहीं करता हूं। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई और आरोपी ने उसपर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गहरा घाव हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।