{"_id":"5d4969318ebc3e6cd11bc0c4","slug":"delhi-old-man-jumps-to-death-in-front-of-metro-was-depressed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर दी जान
Tue, 06 Aug 2019 05:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 06 Aug 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के वेलकम मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह 76 वर्षीय बुजुर्ग ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। जांच के दौरान मृतक घर से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि गत तीन चार महीने से वे डिप्रेशन में थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे मेट्रो पुलिस को सूचना मिली कि वेलकम मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रैक पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा देखा जिसका सिर फट चुका था। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की पहचान पंचशील गार्डन, नवीन शाहदरा निवासी 76 वर्षीय खैराती लाल के रूप में हुई।
विज्ञापन