फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Nursery Admission 442 government schools from 1 March 2025

Nursery Admission : दिल्ली के 442 सरकारी स्कूलों में आज शरू होगी नर्सरी दाखिले की दौड़, तैयार कर लें दस्तावेज

Sat, 01 Mar 2025 01:40 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 01:40 AM IST
सार

निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सर्वोदय विद्यालयों में दाखिले के लिए फॉर्म स्कूलों में ही उपलब्ध होंगे। स्कूल से सभी कार्य दिवसों में 15 मार्च तक फॉर्म प्राप्त किए जा सकते है। 

विज्ञापन
Delhi Nursery Admission 442 government schools from 1 March 2025
दिल्ली नर्सरी दाखिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सरकारी सर्वोदय विद्यालयों में नर्सरी से लेकर पहली कक्षा में दाखिले के लिए एक मार्च से दाखिला फॉर्म उपलब्ध होंगे। दाखिले के लिए दिल्ली में रहने वाले बच्चे आवेदन के पात्र होंगे। स्कूलों में प्रवेश के लिए 15 मार्च तक ऑफलाइन फॉर्म मिलेंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की स्कूल शाखा ने दिशा-निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन

स्कूलों में ही मिलेंगे दाखिला फॉर्म
निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सर्वोदय विद्यालयों में दाखिले के लिए फॉर्म स्कूलों में ही उपलब्ध होंगे। स्कूल से सभी कार्य दिवसों में 15 मार्च तक फॉर्म प्राप्त किए जा सकते है। सुबह की पाली वाले स्कूलों में सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक और शाम की पाली वाले स्कूलों में दोपहर ढाई बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक फॉर्म उपलब्ध होंगे।

प्रत्येक सेक्शन में दाखिले के लिए 40 सीट
जामा मस्जिद स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर-1 (उर्दू माध्यम) के प्रधानाचार्य डॉ. गय्यूर अहमद ने बताया कि दाखिले के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अगर किसी अभिभावक को आवेदन फॉर्म भरने में कोई दिक्कत होती है तो वह स्कूल में संपर्क कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिले के लिए हेल्प डेस्क
प्रवेश स्तर की कक्षा में दाखिला संबंधी सूचना और सीट की जानकारी स्कूल द्वार पर उपलब्ध होगी। दाखिले के लिए स्कूलों में हेल्प डेस्क होंगे। शिक्षक और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य दाखिला फॉर्म भरने में मार्गदर्शन करेंगे।

बॉक्स में डालना होगा फॉर्म
आवेदन फॉर्म को भरकर संबंधित दस्तावेजों के साथ ड्रॉप बॉक्स में डालना होगा। आवेदन में कोई कमी होने पर उसकी सूचना 18 मार्च को नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। आवेदन संबंधी कमियों को दूर करने के लिए अभिभावक स्कूल समय में 18 और 19 मार्च को आ सकते है।

आवेदन अधिक होने पर ड्रॉ के आधार पर होगा चयन
सीटों से अधिक आवेदन की स्थिति में दाखिले के लिए उम्मीदवारों का चयन ड्रॉ के माध्यम से होगा। 20 मार्च को सुबह की पाली वाले स्कूलों में सुबह 11 बजे और सामान्य पाली वाले स्कूलों में दोपहर तीन बजे ड्रॉ होगा। ड्रॉ का आयोजन स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों और आवेदक के अभिभावकों की मौजूदगी में होगा।

21 मार्च को सूची होगी प्रदर्शित
ड्रॉ में चयनित उम्मीदवारों की सूची स्कूल नोटिस बोर्ड पर 21 मार्च को स्कूलों में प्रदर्शित की जाएगी। चयनित उम्मीदवार स्कूल में दाखिला 22 मार्च से ले सकेंगे। दाखिला की प्रक्रिया एक अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। अगर दाखिला के लिए कोई सीट बची होगी तो उसको लेकर दो अप्रैल और पांच अप्रैल को प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी।

दाखिला के लिए दूरी को लेकर यह है नियम
निदेशालय के अनुसार सर्वोदय विद्यालय के एक किलोमीटर के आसपास रहने वाले और ऐसे बच्चे जिनके एक किलोमीटर के दायरे में कोई सर्वोदय विद्यालय नहीं है। मगर, सर्वोदय विद्यालय के तीन किलोमीटर के दायरे में रहते है उनको दाखिला में प्राथमिकता दी जाएगी। तीन किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर अभिभावकों से हलफनामा लेना होगा।

विज्ञापन

दाखिले के लिए यह दस्तावेज जरूरी
-दिल्ली नगर निगम और स्थानीय निकाय द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, आंगनवाड़ी रिकॉर्ड
-बच्चे का एक पासपोर्ट साइज का फोटो
-निवास प्रमाण पत्र के लिए कोई भी दस्तावेज (राशन कार्ड, अभिभावक वोटर कार्ड, बिजली बिल, पानी बिल, फोन बिल, अभिभावक या बच्चे के नाम पर बैंक पासबुक, बच्चे या अभिभावक में किसी का आधार कार्ड)
-जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
-दाखिला होने के छह महीने के अंदर बच्चे का टीकाकरण प्रमाण पत्र देना होगा

दाखिले के लिए सीट आरक्षण
-15 फीसदी सीट एससी उम्मीदवार के लिए
-7.5 फीसदी सीट एसटी उम्मीदवार के लिए
-3 फीसदी सीट दिव्यांग के लिए
-2 फीसदी सीट शिक्षा निदेशालय के वार्ड कर्मचारियों के लिए

दाखिला के लिए यह होगी उम्र
-नर्सरी कक्षा में दाखिला के लिए 31 मार्च 2025 को तीन वर्ष पूरी हो चुकी हो।
-केजी कक्षा में दाखिला के लिए 31 मार्च 2025 को चार वर्ष उम्र पूरी हो चुकी हो
-पहली कक्षा में दाखिला के लिए 31 मार्च 2025 को पांच वर्ष उम्र पूरी हो चुकी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed