फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Noida many roads closed after violent CAA protest traffic updates 

दिल्ली जाना हुआ मुश्किल, नोएडा आना थोड़ा आसान, हिंसक प्रदर्शन के बाद से कई रास्ते बंद

Fri, 27 Dec 2019 12:17 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा 
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा  Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 27 Dec 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Delhi Noida many roads closed after violent CAA protest traffic updates 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

नागरिकता संशोधन कानून का विरोध झेल रही दिल्ली की राहें आसान होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को लगातार बारहवें दिन भी कालिंदी कुंज के रास्ते नोएडा से दिल्ली में वाहनों का प्रवेश बंद रहा। हालांकि, आगरा नहर के रास्ते दिल्ली-फरीदाबाद की ओर से नोएडा में वाहनों का प्रवेश खोल दिया गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की तरफ से शुक्रवार को भी कालिंदी कुंज मार्ग बंद रखे जाने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। 15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में हुए बवाल के बाद से ही कालिंदी कुंज मार्ग बंद है। शाहीन बाग में चल रहे धरने की वजह से दिल्ली पुलिस ने एहतियातन रास्ता बंद किया हुआ है। 
विज्ञापन


महामाया फ्लाईओवर, एक्सप्रेसवे से यमुना पर बने नए ब्रिज से होकर दिल्ली जाने पर वाहनों का प्रवेश बंद है। वाहनों को महामाया फ्लाईओवर, एक्सप्रेसवे और सेक्टर-94 गोल चक्कर से वापस डीएनडी फ्लाईवे व चिल्ला कट की ओर भेजा जा रहा है। दिल्ली के ओखला, जसोला की ओर से नोएडा आने का रास्ता भी दिल्ली पुलिस ने बंद किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कालिंदी कुंज की तरफ जाने वाला ओखला अंडरपास भी बंद है। इसके साथ ही पुलिस ने साफ कर दिया है कि जबतक हालात बिल्कुल सामान्य नहीं होंगे, सड़कों को खोला नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed