फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Night Curfew News Night curfew imposed till 30 April

Delhi Night Curfew : 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिबंध

Tue, 06 Apr 2021 01:10 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 06 Apr 2021 01:10 PM IST
सार

  • वायरस में हो रहे बदलाव और नए स्ट्रेनों के कारण मामले फिर से बढ़ रहे
  • केजरीवाल ने लिखा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र

विज्ञापन
Delhi Night Curfew News Night curfew imposed till 30 April
दिल्ली नाईट कर्फ्यू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इसके तहत अब रात 10.00 बजे से सुबह 5.00 बजे तक लोगों के निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है जो 30 अप्रैल तक रहेगा।

विज्ञापन


नाइट कर्फ्यू के लिए दिल्ली सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत यातायात पर किसी तरह की कोई रोक नहीं होगी। सार्वजनिक वाहनों जैसे बस, ऑटो, टैक्सी को तय समय के बाद उन्हीं लोगों को लाने और ले जाने की इजातत होगी जिन्हें इस दौरान छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही राशन, किराना, फल सब्जी, दूध, दवा से जुड़े दुकानदारों को ई-पास बनवाना होगा जिसके बाद वो अपनी सेवाएं जारी रख सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति वैक्सीन लगवाने जाना चाहता है तो उसे छूट मिलेगी लेकिन ई-पास लेना होगा।

इन लोगों को मिलेगी छूट-
- जो लोग वैक्सीन लगवाने जाना चाहते हैं उनको छूट होगी 
- वैध  टिकट दिखाने पर एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन और बस अड्डे आने जाने वाले यात्रियों को छूट दी जाएगी
- बस, मेट्रो, ऑटो को तय समय के दौरान उन्हीं लोगों को लाने ले जाने की इजाजत होगी जिनको कर्फ्यू के दौरान छूट है 
- राशन, किराना, फल सब्जी, दूध, दवा से जुड़े दुकानदारों को ई-पास के जरिए ही मूवमेंट की छूट होगी
- प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी ई-पास के जरिए ही मूवमेंट की इजाजत होगी
- आईडी कार्ड दिखाने पर प्राइवेट डॉक्टर नर्स पैरामेडिकल स्टाफ को भी छूट मिलेगी

वायरस में हो रहे बदलाव और नए स्ट्रेनों के कारण मामले फिर से बढ़ रहे
जनवरी में पता चला था कि दिल्ली हर्ड इम्युनिटी की तरफ बढ़ रही है। इसके महज डेढ़ माह बाद ही संक्रमण की चौथी लहर आ पहुंची है। पिछले एक महीने में ही संक्रमण के मामलों में करीब 10 फ़ीसदी का इजाफा हुआ है। तब यह आकलन किया जा रहा था कि राजधानी में संक्रमण अब काबू में रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस में हो रहे बदलाव और नए स्ट्रेनों के कारण मामले फिर से बढ़ रहे हैं।


केजरीवाल ने लिखा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र
इससे पहले दिल्ली समेत पूरे देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टीकाकरण की शर्तों में छूट देने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की थी। इस बारे में मुख्यमंत्री ने सोमवार प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। इसमें गुजारिश की गई है कि टीकाकरण की उम्र सीमा की बंदिश हटाई जाए। 

वहीं, टीका लगाने के नियमों को सरल किया जाए। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, अगर दिल्ली सरकार को छूट दी जाती है तो तीन महीने के अंदर सभी दिल्लीवासियों का टीकाकरण कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि भारत ने अपने वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और चिकित्सकों की शानदार प्रतिभा और कठिन मेहनत के बूते रिकार्ड समय में प्रभावी वैक्सीन तैयार कर कोरोना महामारी के खिलाफ वैश्विक जंग में निर्णायक बढ़त हासिल की है। इस बात के लिए दुनिया भर में हमारी तारीफ भी हो रही है। इस बीच, हाल के समय में देश के विभिन्न क्षेत्रों में नए सिरे से कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने पूरे देश के सामने एक नई चिंता और चुनौती पेश कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed