फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News An Afghan citizen arrested with 4 kg heroin from Vasant Kunj area

Delhi: मेेडिकल वीजा पर आकर हेरोइन की तस्करी कर रहा था अफगान, गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2022 02:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 05 Sep 2022 02:57 AM IST
सार

एक अफगान नागरिक को चार किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से इसे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Delhi News An Afghan citizen arrested with 4 kg heroin from Vasant Kunj area
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेडिकल वीजा पर आए एक अफगानिस्तान निवासी को दिल्ली पुलिस ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर 4 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये है। मामले के तार गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से बरामद कई हजार किलो ड्रग्स से जुड़े हैं।

विज्ञापन


वहीदुल्लाह नामक इस आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह 2016 में इलाज कराने भारत आया था। इसकी निशानदेही पर ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के एक गैराज में बंद एक कार से भी 5 किलो और हेरोइन बरामद हुई। इसकी कीमत 25 करोड़ बताई गई है। इस मामले में भी एक गिरफ्तारी हुई है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को गुजरात पुलिस की एटीएस से सूचना मिली थी कि एक अफगान भारी मात्रा में हेरोइन के साथ दिल्ली आने वाला है। अपराध शाखा व एटीएस की टीम ने वहीदुल्लाह को ड्रग्स के साथ वसंत कुंज इलाके से पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की यूपी में है नशे की फैक्टरी
वहीदुल्लाह ने बताया, उसके पिता रहीमुल्लाह और एक अन्य अफगान मुस्तफा की यूपी में मादक पदार्थ बनाने की फैक्टरी है। पाकिस्तान या अफगानिस्तान से आई हेरोइन को इस फैक्टरी में और शुद्ध किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed