{"_id":"606504e90170b020393997fc","slug":"delhi-news-71-unreserved-trains-will-run-from-april-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों की राह होगी आसान : 5 अप्रैल से दौड़ेंगी 71 अनारक्षित ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों की राह होगी आसान : 5 अप्रैल से दौड़ेंगी 71 अनारक्षित ट्रेन
Thu, 01 Apr 2021 04:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Apr 2021 04:55 AM IST
सार
- रेलवे ने बड़ी संख्या में अनारक्षित ट्रेन पटरी पर उतारने का लिया निर्णय
- किराया भी अधिक वसूला जाएगा
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के बीच रेलवे ने बड़ी संख्या में अनारक्षित ट्रेनों को पटरी पर उतारने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली-एनसीआर के साथ ही सहारनपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, फजिल्का समेत कई जगहों की राह आसान होगी। 5 अप्रैल से ज्यादातर अनारक्षित ट्रेन लोगों की राह आसान करने लगेंगी। हालांकि कोविड की वजह से अनारक्षित ट्रेनें स्पेशल ट्रेन के नाम से चलेंगी लिहाजा यात्रा किराया भी अधिक वसूला जाएगा।
विज्ञापन
पिछले साल लॉक डाउन के बाद थमीं लोकल/पैसेंजर ट्रेन फिर से दौड़ने को तैयार है। रेलवे ने समय-सारणी तैयार कर ट्रेनों को ट्रैक पर उतारने का निर्णय ले लिया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 5 अप्रैल से 71 अनारक्षित ट्रेन चलने लगेंगी। इनमें मेल व एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य रूप से चलने वाली ट्रेनों में 5 अप्रैल से पानीपत-नई दिल्ली, नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र, पलवल-शकुरबस्ती, दिल्ली जंक्शन-रोहतक, गाजियाबाद-दिल्ली-जंक्शन, रेवाड़ी-मेरठ कैंट-रेवाड़ी, नई दिल्ली-पलवल शामिल है। इसी तरह सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन, फिरोजपुर कैंट-लुधियाना, फजिल्का-लुधियाना, बठिंडा-लुधियाना, वाराणसी-प्रतापगढ़, सहारनपुर-नई दिल्ली, जाखल-दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद-पानीपत, शाहजहांपुर-सीतापुर, गाजियाबाद-मुरादाबाद समेत कई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेंगी।
विज्ञापन