फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi news 64-year-old old criminal formed a gang and started looting

शातिर लुटेरा: घर से बेदखल बुजुर्ग ने बनाया गैंग, लूट करने के तरीके को जानकर पुलिस भी हैरान

Wed, 21 Dec 2022 08:33 AM IST
शाहरुख खान राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 Dec 2022 08:33 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक 64 साल का बुजुर्ग है। यह घर से बेदखल किया गया है। इसी ने गैंग बना रखा था।

विज्ञापन
Delhi news 64-year-old old criminal formed a gang and started looting
अलीपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपराधिक वारदातों में शामिल होने की वजह से घर से दरकिनार किए गए एक 64 वर्षीय बुजुर्ग बदमाश ने अपना गैंग बना लिया और लूटपाट करने लगा। वह पीड़ितों का गला दबाकर उनसे लूटपाट करता था। अलीपुर इलाके में बुजुर्ग अपने साथियों के साथ रविवार रात एक युवक से लूटपाट करने लगा, लेकिन युवक ने बहादुरी दिखाते हुए लूटपाट कर भाग रहे आरोपी को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि बुजुर्ग पर पहले से डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक सहयोगी बदमाश को दबोच लिया है। जबकि एक अन्य फरार बदमाश की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। रविवार शाम को पुलिस को बुढ़पुर बस स्टैंड पर लूटपाट और एक बदमाश के पकड़े जाने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अलीपुर थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि शिकायतकर्ता ने एक बुजुर्ग को पकड़ रखा है। शिकायतकर्ता की पहचान महेंद्र नगर, कंचनपुर, उत्तराखंड निवासी बलदेव भट्ट के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह बेंगलूरु में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। दो माह की छुट्टी लेकर वह अपने गांव आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को वह अलीपुर गांव में रहने वाले अपने चाचा केशव से मिलने आया था। उसे चाचा का घर का पता नहीं मालूम था। वह शाम को बुढ़पुर बस स्टैंड पर बस से उतरा। वहां उसने बस स्टैंड पर बैठे तीन लोगों से अलीपुर गांव जाने का रास्ता पूछा। तीनों उसके पास आए और बुजुर्ग से दिखने वाले व्यक्ति ने उसका गला चॉक कर दिया और लूटपाट करने लगे। 

एक बदमाश ने उससे मोबाइल फोन छीन लिया, जबकि बुजुर्ग ने उसका बैग छीन लिया। बदमाश पीड़ित को नीचे गिराकर वहां से भागने लगे। पीड़ित ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया और बुजुर्ग बदमाश को दबोच लिया। 

पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बैग बरामद कर लिया। उसकी पहचान शराफत हुसैन के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह मंगोलपुरी का रहने वाला है। उस पर 18 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 40 वर्षीय सहयोगी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

आपराधिक प्रवृत्ति से त्रस्त था परिवार 
आरोपी ने बताया कि वह एक अपराध के सिलसिले में जेल में था। जेल से निकलने के बाद परिवार वालों ने उसे बेदखल करते हुए अपने साथ रखने से मना कर दिया। उसके बाद वह शाहबाद डेयरी में रहने लगा। गुजर-बसर के लिए गैंग बनाकर वह लूटपाट की वारदात को अंजाम देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed