फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi neighbor multiple times stabs woman by entering her house

दिल्ली: पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला

Sat, 23 Oct 2021 05:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 Oct 2021 05:53 PM IST
सार

शुक्रवार दोपहर पुलिस को अंबेडकर अस्पताल से एक युवती पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची।

विज्ञापन
Delhi neighbor multiple times stabs woman by entering her house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक युवती के घर में घुसकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


शुरूआती जांच में पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और युवती की किसी अन्य जगह पर शादी तय होने की वजह से युवक गुस्से में था। दोनों अलग समुदाय के हैं इसलिए इलाके में एतियातन पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर फरार युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर पुलिस को अंबेडकर अस्पताल से एक युवती पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस ने 18 साल की युवती को इलाजरत पाया। उसके परिवार वालों ने बताया कि वह सेक्टर 27 रोहिणी में सपरिवार रहते हैं। युवती पढ़ाई करती है। युवती शुक्रार दोपहर अपने घर में कपड़ा धो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला श्याम वहां आया और युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के चीखने चिल्लाने पर परिजन घर से बाहर आए और उसे लहूलुहान देखकर अस्पताल में भर्ती कराया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती का श्याम से प्रेम संबंध था। इस बात की भनक दोनों परिवारों को थी। लेकिन युवती के घर वालों ने उसकी शादी किसी अन्य जगह पर तय कर दी। इस बात की जानकारी युवक को हुई। वह युवती पर लगातार शादी के लिए दवाब दे रहा था। युवती के मना करने पर उसने घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस फरार युवक के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed