{"_id":"68a72293e528279e6a0a17fa","slug":"delhi-ncr-weather-update-today-noida-and-greater-noida-rain-with-traffic-jam-2025-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR Rain: आज और कल आंधी के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट; छाये रहेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-NCR Rain: आज और कल आंधी के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट; छाये रहेंगे बादल
Fri, 22 Aug 2025 01:26 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:26 AM IST
सार
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में बादलों की छुका-छिपी के बीच उमस से लोग परेशान हैं। हालांकि, बीच-बीच में हल्की हवाएं राहत पहुंचा रही है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में सूरज ने अपने कड़े तेवर दिखाए। दोपहर आते-आते बादलों ने डेरा जमा लिया। इसके बाद कई इलाकों में आंधी के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी ने और परेशान किया। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 अगस्त को भी आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं, 23 तारीख के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 24 से 27 अगस्त तक हर दिन बारिश हल्की होने की संभावना है। 36 डिग्री के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान के नीचे गिरकर 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Delhi Court Strike: सभी जिला अदालतों में कल से दो दिन की रहेगी हड़ताल, एलजी की अधिसूचना के खिलाफ प्रदर्शन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन