फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr weather update IMD alerted for light rain in Delhi NCR today too

गर्मी से थोड़ी राहत!: दिल्ली-एनसीआर में बारिश की चेतावनी, तीन दिन बाद करवट बदलेगा मौसम; जानें IMD ने क्या कहा

Fri, 11 Apr 2025 10:17 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 10:17 AM IST
सार

Delhi NCR Weather Update Today: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिनों आसमान से बरसी आग से दिल्लीवालों को थोड़ी राहत मिली है। तेज हवा और हल्की बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। जानें आने वाले दिनों में कैसे रहेगा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम का मौसम...
 

विज्ञापन
delhi ncr weather update IMD alerted for light rain in Delhi NCR today too
बारिश के आसार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है। बीते गुरुवार की शाम तेज हवाओं और बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया। कुछ जगहों पर आंधी चलने के साथ हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने आज के लिए चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन

 

आज छाए रहेंगे बादल और बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का यह असर शुक्रवार को भी रहेगा। इस कारण आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 20-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद रविवार तक लगभग ऐसा ही तापमान रहेगा। सोमवार से फिर से गर्मी के कड़े तेवर दिखेंगे।

बीते दिन धूलभरी आंधी और हल्की बारिश होने से लू और प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो से तीन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। इसके बाद 14 अप्रैल से फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और तापमान 40-41 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्र में आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानी इलाकों में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया था। तीन दिन से दिल्ली लू की चपेट में थी। मंगलवार को 41 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़ें: Delhi NCR Weather: दिनभर चली लू के बाद शाम को मौसम ने ली करवट, आंधी के बाद हुई बारिश, 6 डिग्री तक गिरा पारा

इस दौरान लू के थपेड़े लगते रहे। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही तेज धूप के कारण गर्मी ने तेवर कड़े कर रखे थे। शाम को अचानक से मौसम बदला और बादल छा गए। कुछ देर बाद ही धूलभरी आंधी चली और तापमान में गिरावट दर्ज।

इससे गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। बृहस्पतिवार को शाम 5:30 बजे तक अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 39.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद शाम 5:30 से 6:30 बजे तक कई इलाकों में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर गया।

नोएडा में बारिश ने दी गर्मी से राहत
बीते शाम को शहर में हुई तेज बारिश संग चली हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। पारे में तीन डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई थी लेकिन दोपहर के बाद से ही बादल छाने लगे। शाम होते ही तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश से शहर भीग गया। बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली और लोगों ने सुहाने मौसम का मजा लिया। अहम है कि एक दिन पहले देहरादून और लखनऊ में बारिश से शहर भीग चुका था। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से गौतमबुद्ध नगर के लिए भी चेतावनी जारी की गई थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी बारिश के आसार हैं। ऐसे में शहर का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा में 252 और नोएडा 220 रहा एक्यूआई
एक ओर बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी से राहत जरूर दी है लेकिन प्रदूषण स्तर बढ़ गया है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 252 और नोएडा का एक्यूआई 220 रहा।

विज्ञापन

गुरुग्राम में बदला मौसम का मिजाज
 मौसम में हुए बदलाव के बाद हल्की बूंदा बांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बृहस्पतिवार को शहर को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। दिन भर हवाएं चली और शाम को हल्की बूंदा बांदी हुई। पिछले दिनों तापमान 40 डिग्री तक चला गया था। हवाओं के बावजूद शहर का औसत एक्यूआई 129 वायु गुणवत्ता के हिसाब से खराब रही।

कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर के मौसम वैज्ञानिक मंजीत कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल आए हैं। संभव है कि 11 और 12 अप्रैल को हल्की बारिश हो तब तापमान कम होने की संभावना है। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को तापमान के एक डिग्री की गिरावट आई है।

पटौदी क्षेत्र की जनता गर्मी से बचाव कर रही है वहीं पक्षी भी गर्मी से बचाव को लेकर पानी में खड़े होकर गर्मी से बच रहे हैं। पिछले चार-दिनों से गर्मी का प्रकोप कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है जिसके चलते पक्षी भी गर्मी से बचने के लिए छायादार पेड़, पेड़ाें या छत के नीचे या फिर आसपास गड्ढों में भरे पानी में नहाकर व तैरकर अपने शरीर को ठंडा कर गर्मी से बचने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed