फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather suddenly turns pleasant in Delhi strong storm and clouds

Delhi NCR Weather: दिनभर चली लू के बाद शाम को मौसम ने ली करवट, आंधी के बाद हुई बारिश, 6 डिग्री तक गिरा पारा

Thu, 10 Apr 2025 06:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Apr 2025 06:33 PM IST
सार

तीन दिन से दिल्ली लू की चपेट में थी। मंगलवार को 41 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है।

विज्ञापन
Weather suddenly turns pleasant in Delhi strong storm and clouds
दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिनभर चली लू के बाद शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। धूलभरी आंधी और हल्की बारिश होने से लू और प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो से तीन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। इसके बाद 14 अप्रैल से फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और तापमान 40-41 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

 

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्र में आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानी इलाकों में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया था। तीन दिन से दिल्ली लू की चपेट में थी। मंगलवार को 41 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इस दौरान लू के थपेड़े लगते रहे। 

बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही तेज धूप के कारण गर्मी ने तेवर कड़े कर रखे थे। शाम को अचानक से मौसम बदला और बादल छा गए। कुछ देर बाद ही धूलभरी आंधी चली और तापमान में गिरावट दर्ज। इससे गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। बृहस्पतिवार को शाम 5:30 बजे तक अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 39.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद शाम 5:30 से 6:30 बजे तक कई इलाकों में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर गया। 

विज्ञापन

आज भी रहेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का यह असर शुक्रवार को भी रहेगा। इस कारण आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 20-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद रविवार तक लगभग ऐसा ही तापमान रहेगा। सोमवार से फिर से गर्मी के कड़े तेवर दिखेंगे।

तेज हवाओं से 6 डिग्री तक गिरा पारा 
दिल्ली में देर शाम चली तेज हवाओं ने बृहस्पतिवार देर शाम को गर्मी से राहत दिलाई। इस दौरान पारा छह डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार लोधी रोड पर शाम साढ़े पांच बजे अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब था। वहीं तेज हवाओं के चलने के बार शाम करीब साढ़े छह बजे यह गिरकर 30 डिग्री तक पहुंच गया। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के कारण पारे में गिरावट हुई है। 

पढ़ें- दिल्ली सरकार की बड़ी तैयारी: वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सीएम रेखा ने बनाया ये प्लान; AAP पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed