फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr weather update Heavy rain with yellow alert in Delhi

Weather Update: दिल्ली में मौसम का अटैक, अभी और होगी बारिश... फिर बढ़ेगी गर्मी; IMD का यलो अलर्ट जारी

Sat, 10 May 2025 08:54 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 May 2025 08:54 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में बारिश खत्म होने के बाद अब गर्मी अपना तेवर दिखाएगी। रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में तेज सतही हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी।

विज्ञापन
delhi ncr weather update Heavy rain with yellow alert in Delhi
कर्तव्यपथ पर बारिश - फोटो : जी पाल

विस्तार

राजधानी में बारिश का दौर खत्म हो चुका है। अब आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी सताएगी। 14 मई से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मौसम विभाग की माने तो इस माह अभी तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं गया है। वहीं, शनिवार को दिन भर सूरज व बादल के बीच लुकाछिपी से मौसम एक दम से बदल गया। दोपहर के समय कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शाम पांच से लेकर सात बजे तक उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व जिला में येलो अलर्ट जारी किया था। साथ ही, हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से चली। मौसम के करवट लेने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 35.9 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
विज्ञापन


रविवार को भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 3.1 डिग्री ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। वहीं, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में बना हुआ है। रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में तेज सतही हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी, जो अस्थायी रूप से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटा हो सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोधी रोड में सबसे अधिक बारिश दर्ज
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में 36.0, पालम में 35.6 और आया नगर में 35.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सुबह 8:30 बजे से पांच बजे तक पालम में 3.1, लोधी रोड में 17.5, आया नगर में 2.2 और रिज में बारिश ट्रेस की गई।

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में AAP पेश करेगी दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव, नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने दी जानकारी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed