Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में AAP पेश करेगी दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव, नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने दी जानकारी
दिल्ली विधानसभा की ओर से दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। 13 और 14 मई को विधानसभा का सत्र बुलाने का फैसला लिया गया है। जिसमें आम आदमी पार्टी दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव ला रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर एक अहम जानकारी साझा की है। आतिशी ने एक्स पर लिखा कि 13 मई से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा के सत्र में "आप" विधायक दल दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव ला रहा है।
आगे लिखा कि पहला निंदा प्रस्ताव है। जिसमें हम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम चाहते है कि मानवता के खिलाफ हुए इस हमले की दिल्ली विधानसभा कड़े शब्दों में निंदा करे।
आतिशी ने आगे लिखा कि दूसरा धन्यवाद प्रस्ताव है। "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा छेड़ी गई मुहिम के सम्मान में लाया जा रहा है। हम भारतीय सेना के साहस और उनके परिवारों के त्याग को नमन करते हुए दिल्ली विधानसभा से उन्हें धन्यवाद देने का अनुरोध करते हैं।
13 मई से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा के सत्र में "आप" विधायक दल दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव ला रहा है:
पहला: निंदा प्रस्ताव - जिसमें हम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम चाहते है कि मानवता के ख़िलाफ़ हुए इस हमले की दिल्ली… pic.twitter.com/nNR6huL52d— Atishi (@AtishiAAP) May 10, 2025
दो दिन दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र
दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की अहम बैठक बीते रविवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 और 14 मई को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। जिसमें प्राइवेट स्कूल फीस नियंत्रण से संबंधित बिल को पेश किया जाएगा।