{"_id":"5c5971e0bdec227371485655","slug":"delhi-ncr-weather-update-24-trains-delays-due-to-fog-rain-likely-to-happen-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से रेल सेवाएं प्रभावित, 24 ट्रेेनें हुईं लेट, दिल्ली में हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से रेल सेवाएं प्रभावित, 24 ट्रेेनें हुईं लेट, दिल्ली में हो सकती है बूंदाबांदी
Tue, 05 Feb 2019 04:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 05 Feb 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोहरे के चलते 24 ट्रेनों के निर्धारित आगमन एवं प्रस्थान समय में देरी हुई और मौसम विभाग ने शाम में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रेलवे ने बताया, “औसतन तीन से चार घंटे की देरी के साथ 24 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।” देरी से चल रही ट्रेनों में मालदा-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस और हावड़ा-नयी दिल्ली दुरंतो भी शामिल है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 1,500 मीटर और पालम में 1,000 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली हवाईअड्डे के एक सूत्र ने बताया कि आईजीआई हवाईअड्डे पर विमानों के परिचालन में कोई रुकावट नहीं देखी गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शाम में हल्के कोहरे एवं अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।