फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr weather today severe heat alert next 24 hours

ये 24 घंटे हैं भारी: मौसम विभाग की चेतावनी, दिल्ली-एनसीआर में आसमान से बरसेगी आग; रात भी रहेगी गर्म

Tue, 18 Jun 2024 03:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 18 Jun 2024 03:15 PM IST
सार

दिल्ली समेत एनसीआर में भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। अगले 24 घंटे भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
delhi ncr weather today severe heat alert next 24 hours
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से अभी राहत नहीं मिलती दिख रही है। दिल्ली और आस पास के इलाके छह दिन से लू की चपेट में है। ताजा अपडेट देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलती दिख रही है।

विज्ञापन

24 घंटे तक नहीं मिलेगी राहत
आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसमें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे शहर भी शामिल हैं। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत की ओर आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में आज का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और दिल्ली के कई इलाके भीषण लू की चपेट में रहेंगे, इसके साथ ही रात भी गर्म रहेगी। दिन के समय 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही गर्म हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन

दस साल बाद जून में सबसे ज्यादा दिन चली लू
इससे पहले वर्ष 2014 में सात दिन तक लू चली थी। सोमवार को लू का ऑरेंज अलर्ट रहा। शुष्क हवाओं और आसमान से बरस रही आग से तापमान 45 डिग्री पार कर गया, जबकि कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री के पार रहा। सबसे अधिक गर्म इलाका जाफरपुर रहा। यहां का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान 35.9 डिग्री तक पहुंच गया। यहां की रात सबसे अधिक गर्म रही।

19 को बारिश के आसार
19 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्की बारिश व धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस कारण से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट होगी। हालांकि 21 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 23 जून तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच ही रहेगा।

नोएडा में गर्मी से लोग परेशान
चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 33.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दो दिन पहले अधिकतम और न्यूनतम तापमान 46.7 और 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले नोएडा का अधिकतम तापमान अब तक 47.3 डिग्री तक गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 जून तक लू चलने के आसार हैं, इसके बाद हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed