फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Forecast Update Today Meteorological Department in Delhi issued yellow alert for Friday

Weather: अभी जारी रहेगा सर्दी का सितम, दिल्ली में यलो अलर्ट; जमीन से लेकर आसमान तक यातायात प्रभावित

Fri, 19 Jan 2024 07:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 19 Jan 2024 07:37 AM IST
सार

शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। राजधानी दिल्ली को अभी कोहरे और ठंड से राहत नहीं मिलती दिख रही है। सड़क से लेकर आसमान तक यातायात प्रभावित है, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast Update Today Meteorological Department in Delhi issued yellow alert for Friday
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरी उत्तर भारत ठिठुर रहा है। कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। दिन में तो धूप निकल रही है लेकिन रात और सुबह में ठंड ने कहर बरपाया हुआ है। शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। सुबह 5.30 बजे पालम और सफदरजंग में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली को अभी कोहरे और ठंड से राहत नहीं मिलती दिख रही है। सड़क से लेकर आसमान तक यातायात प्रभावित है, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण कई उड़ानें देरी से चल रही हैं और कुछ उड़ानें रद्द हो गई हैं।  

विज्ञापन

पहाड़ों से आने वाली सर्द हवा मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा रही है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से एक डिग्री कम है। हालांकि, बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि गुरुवार के मुकाबले कम था। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से एक डिग्री कम है। शाम ढलते ही तापमान में गिरावट होने लगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट समेत दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में गुरुवार सुबह दृश्यता 300 मीटर रही। इस दौरान हवा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर चली। हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटा रही। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा ठिठुरन बढ़ा रही है। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पारा सामान्य रहेगा। इस दौरान न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, आसमान साफ रहेगा और सुबह घना कोहरा छा सकता है।


रिज इलाका रहा सबसे अधिक ठंडा
रिज में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा रहा। लोदी रोड में 6.2, आया नगर में 6.4 व पालम में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान पीतमपुरा में 18.9 और पूसा में 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed