फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Ncr Weather Forecast Update Today Severe cold troubled people

Weather Update: कड़ाके की ठंड से ठिठुरी दिल्ली, दिन में नहीं मिलेगी राहत; देरी से चल रहीं 26 ट्रेनें

Wed, 03 Jan 2024 07:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 03 Jan 2024 07:44 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Delhi Ncr Weather Forecast Update Today Severe cold troubled people
Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत को इन दिनों कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी ठंड से कांप रही है, घने कोहरे ने भी लोगों को परेशान किया हुआ है। वहीं, कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से यातायात प्रभावित हुआ है। सर्दी और कोहरे से ट्रेनों, बसों और विमानों के संचालन पर बड़ा असर पड़ रहा है। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अभी कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया। अभी कुछ दिन ऐसा ही रहने के बाद ही तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस बीच आजकल पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच लोग सर्दी से बचाव के जतन करने में जुटे हैं। दिल्ली के रैन बसेरों में शरण लेने वालों की संख्या बढ़ रही है। दिन में ठंडक रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक चार जनवरी के बाद तापमान में एक डिग्री का इजाफा हो सकता है। सप्ताहभर ऐसी ही स्थिति बने रहने के आसार हैं। 

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इस दौरान मुंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही हवाओं के कारण दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed