राहत कम आफत ज्यादा: दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना; कई सड़कों पर भरा पानी
दिल्ली में एक बार फिर मौसमी बरसात का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार सुबह से कई इलाकों में झमाझम बरसात हो रही है। सिविल लाइन इलाके में सड़कों पर पानी भर गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली वालों को सोमवार की सुबह बरसात होने से बड़ी राहत मिली है। बीते दो तीन दिनों से लोग उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान थे। सिविल लाइन इलाके में सड़कों पर पानी भर गया है। लोग सुबह के वक्त ऑफिस निकल रहे हैं। जिसकी वजह से उनक परेशानी हो रही है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में बारिश के आसार है। हल्की हवा के साथ आसमान में बदरा छाए हुए हैं।
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the national capital; water-logging witnessed at Civil Lines pic.twitter.com/8hA2X7KfNI
— ANI (@ANI) July 15, 2024विज्ञापन
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन ने मानसून को लेकर जानकारी दी है कि आज और कल गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। अगले चार दिनों के लिए पूरे पश्चिमी तट पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तराखंड में जल्द ही अलर्ट जारी किया जाएगा। पूर्वोत्तर क्षेत्र में केवल हल्की बारिश की उम्मीद है।
सप्ताह भर बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग ने सप्ताह भर बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उधर, सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
रविवार को दिल्ली में ऐसा रहा मौसम
रविवार को सुबह से ही धूप निकलने से लोग को गर्मी से जूझना पड़ा। लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। बारिश न होने से लोग चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान हैं। दोपहर बाद धूप के साथ बीच-बीच में कुछ देर के लिए आसमान में हल्के बादल छाए, तो लोगों को बारिश की आस जगी, लेकिन बाद में फिर से तेज धूप आ गई। इससे उमस और बढ़ गई।
दिल्ली में भरी गर्मी बनी मुसीबत
उमस भरी गर्मी में लोग पसीना पसीना रहे और चिपचिपाहट बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 58 फीसदी रहा।
दिल्ली का ये इलाका रहा सबसे गर्म
मौसम विभाग के मुताबिक रिज इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, लोधी रोड में 36.6, आया नगर व पालम में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नोएडा में लोग उमस से परेशान
नोएडा। शहर में रविवार को उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। सुबह से ही धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पूरे सप्ताह बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश का सिलसिला चलता रहेगा।