फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Forecast Minimum temperature increased along with maximum

दिल्ली-NCR में सूरज दिखा रहा तेवर: अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान बढ़ा, कल आसमान रहेगा साफ, दिन में बढ़ेगी गर्मी

Wed, 12 Feb 2025 06:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Feb 2025 06:58 PM IST
सार

बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 27 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पीतमपुरा में सबसे अधिक तापमान रहा।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast Minimum temperature increased along with maximum
दिल्ली का मौसम - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। सूरज के तेवर दिन-प्रतिदिन कड़े होते जा रहे हैं। ऐसे में लोग ठीकठाक गर्मी का अहसास कर रहे हैं। आलम यह है कि दिन में गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 27 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पीतमपुरा में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रिज में 27, आया नगर में 26.8, लोधी रोड में 26.2 व पालम में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया।

विज्ञापन

सुबह के समय अच्छी ठंड है। दिन में गर्मी चुब रही है, जबकि शाम को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होनी शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पालम में 12, रिज और आया नगर में 12.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी होगा गर्मी का अहसास
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को सुबह में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मुख्यत: आसमान साफ रहेगा। दिन में कभी-कभी तेज हवाएं (20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लगातार तापमान बढ़ने का मुख्य कारण लंबे से समय से जारी शुष्क मौसम, धीमी सतही हवा और पश्चिमी हिमालय पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। 

विज्ञापन

हालांकि, बुधवार रात पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे 13 से 15 फरवरी के बीच पहाड़ों पर मौसम साफ हो जाएगा। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवा चलेगी, जिससे तापमान में अंतर आएगा और निचले स्तर की हवा तेज होगी। अगले तीन दिनों में तापमान के और अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है। बल्कि, इस दौरान अधिकतम तापमान 2 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed