{"_id":"5e7c49438ebc3e72f126bfe8","slug":"delhi-ncr-weather-changed-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बदलेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम, शाम को हल्की बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बदलेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम, शाम को हल्की बारिश की संभावना
Thu, 26 Mar 2020 01:48 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Mar 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दिल्ली-एनसीआर का मौसम बुधवार को दिनभर साफ रहा। खिली-खिली धूप से तापमान 33 डिग्री को पार कर गया। वहीं, आज मौसम एक बार फिर करवट लेगा। शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अंदेशा मौसम विभाग जता रहा है। शुक्रवार को इसमें तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि वीकेंड पर मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि इस वक्त उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे बृहस्पतिवार तड़के हल्की बारिश हो सकती है। दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर शुक्रवार को होगा। मौसम विभाग शुक्रवार को 35-45 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाली हवाओं के साथ बारिश का अंदेशा जता रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, वीकेंड पर मौसम शांत रहेगा। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने के साथ दिन भी साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से इस दौरान बारिश होने का अनुमान नहीं है।