फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR thunder: Humayun's Tomb damaged

तूफान में हुमायूं मकबरे का एक अहम हिस्सा गिरा

Sun, 01 Jun 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Jun 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
Delhi NCR thunder: Humayun's Tomb damaged

शुक्रवार को दिल्ली में चली आंधी से विश्व धरोहर हुमायूं के मकबरे के गुंबद पर लगा धातु का कलश गिर गया। गनीमत रही कि इस विश्व धरोहर को अधिक क्षति नहीं पहुंची और न ही कोई घायल हुआ।

विज्ञापन


यह धातु का कलश हुमायूं के मकबरे के ऊपर गुंबद की सुंदरता के लिए लगाया गया था। उसमें कई जगह लकड़ी का इस्तेमाल भी किया गया था। कई लोग आगा खां ट्रस्ट पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्योंकि पूरे हुमायूं के मकबरे के जीर्णोद्धार की जिम्मेवारी इसी को दी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धातु कलश शुक्रवार शाम के समय गिरने के बाद तेज आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी के चलते उस समय तो कोई उस ओर नहीं गया, लेकिन जैसे ही हवा का दबाव कम हुआ तो सभी सुरक्षाकर्मी गुंबद की ओर मुखातिब हुए।

उसके बाद पता चला कि गुंबद पर लगा धातु का कलश गिर पड़ा है। धातु के कलश को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सुरक्षित हुमायूं के मकबरे में रख दिया है।

इसे देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक मकबरे में पहुंच रहे हैं, लेकिन विभाग ने फिलहाल देखने की मनाही लगा दी है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक राकेश तिवारी का कहना है कि गुंबद पर लगा धातु का कलश आंधी के चलते गिरा है। उसे सुरक्षित वहीं पर रखा गया है। लकड़ी पर लगा होने केचलते तेज हवा से यह गिर पड़ा।


दिल्ली जू में गिरे हैं कई पेड़
आंधी से दिल्ली चिड़ियाघर में कई जगह पेड़ तो कई टहनियां भी बाड़े पर गिर गए हैं। पेड़ की टहनियां कई जगह बाड़े की जाली पर गिर पड़े हैं। शनिवार को गिरे हुए पेड़ और उसकी टहनियों को हटाने का कार्य किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed