फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR: Strong earthquake again in Delhi-NCR

Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर में फिर आया तेज भूकंप, घरों से बाहर निकले सहमे हुए लोग, 6.4 रही तीव्रता

Sat, 04 Nov 2023 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 12:29 AM IST
सार

भूकंप का केंद्र नेपाल था और धरती करीब 20 सेकेंड तक कांपती रही। इतनी देर तक हुए कंपन से लोग घबरा गये और घरों स बाहर निकल आये। 

विज्ञापन
Delhi NCR: Strong earthquake again in Delhi-NCR
Earthquake - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर तेज भूकंप के झटके मबसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र नेपाल था और धरती करीब 20 सेकेंड तक कांपती रही। इतनी देर तक हुए कंपन से लोग घबरा गये और घरों स बाहर निकल आये। दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने बताया कि करीब एक मिनट तक झटके महसूस किए गए। बहुमंजिली इमारतों में झटके महसूस होते ही नागरिक फ्लैट से बाहर निकल आए। लोगों ने बताया कि काफी देर तक घर में रखा सामान हिलता देख वे डर गए। द्वारका सेक्टर-14 में रहने वाली हरसिमरत ने बताया,  घर हिलने लगा, तो कुछ सेकंड समझने की कोशिश की। जब पता लगा कि भूकंप है, तो परिवार के साथ मैदान में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता और क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।



क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed