फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr north india wakes with fog day time sun 12 trains cancel know process of train timing

सुबह कोहरे के बाद दिल्ली-एनसीआर में खिली धूप, 12 ट्रेनें रद्द, ऐसे जानें कितनी लेट है ट्रेन

Wed, 02 Jan 2019 02:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Jan 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
delhi ncr north india wakes with fog day time sun 12 trains cancel know process of train timing
- फोटो : pti

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बुधवार सुबह से कोहरा छाया रहा। इसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ रहा। दिल्ली पहुंचने वाली 12 से ज्यादातर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, कुछ ट्रेनों का समय बदला गया है और कुछ को तो कैंसिल कर दिया गया है। बता दें कि भारतीय रेलवे पहले ही कोहरे के मद्देनजर 22 ट्रेनों को दो महीने के लिए रद्द कर चुका है।

विज्ञापन


देर रात और तड़के कोहरा पड़ने का असर दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों पर होने लगा। सिर्फ रेल यातायात ही नहीं सड़क व हवाई यातायात भी कोहरे से प्रभावित है। दिल्ली पहुंचने वाली 12 से ज्यादातर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेनों का समय बदला गया है और कुछ को तो रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि भारतीय रेल कोहरे के चलते पहले ही 22 ट्रेनें रद्द कर चुका है। गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली रूट की ट्रेनों के लेट होने से 1400 से अधिक यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए हैं और 190 यात्रियों ने कनेक्टिंग ट्रेन होने की वजह से दूसरी ट्रेनों से सफर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे जान सकते हैं कितनी लेट है ट्रेन

delhi ncr north india wakes with fog day time sun 12 trains cancel know process of train timing

बीते कई दिनों से शीत लहर व पाले का प्रकोप झेल रहे दिल्ली वालों के लिए इस साल की शुरुआत काफी अच्छी रही है। जहां साल का पहला दिन काफी सुहावना रहा वहीं दूसरे दिन में भी सुबह कोहरे के बाद दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है। मंगलवार और बुधवार दोनों ही दिन खिली तेज धूप ने ठिठुरन से काफी राहत दिलाई।

दिल्ली-कटिहार हमसफर एक्सप्रेस चार घंटे, चित्रकूट-कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी चार घंटे, आनंद विहार-सतरंगाची एक्सप्रेस पांच घंटे, दिल्ली-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस तीन घंटे, कानपुर शताब्दी पौने एक घंटे लेट दिल्ली पहुंची।

लखनऊ स्वर्ण शताब्दी 40 मिनट लेट कानपुर सेंट्रल आई। इसके अलावा कालका, मूरी, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की ट्रेनें तीन से चार घंटे तक लेट रहीं।

ऐसे जान सकते हैं कितनी लेट है ट्रेन

  • अपनी ट्रेनों का स्टेटस देखकर ही यात्री ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचें। रेलवे की ऑनलाइन और मैसेज सुविधा से आप अपने मोबाइल पर ट्रेनों की स्थिति जान सकते हैं। 
  • 139 नंबर पर कॉल करके या ट्रेन नंबर लिख कर 139 और 9004470700 पर एसएमएस भेज सकते हैं। 180026641332 पर कॉल कर सकते हैं।
  • भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.irctc.co.in पर भी ‘स्पॉट योर ट्रेन’ के ऑप्शन पर ट्रेन नंबर डालकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। प्ले स्टोर पर इंडियन रेलवे के ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed