Weather News: जुलाई में ही 75 फीसदी से अधिक बारिश, दो दिन के बाद फिर से बदलेगा मौसम, इतने दिन चलेगा ये दौर
दो अगस्त तक बारिश के आसार नहीं है और धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहेगा। इस कारण से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुलाई माह में दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी में जुलाई महीने में मानसून की 75 फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर जुलाई में 209.7 मिमी बारिश होती है, जबकि माह के अंत तक 384.6 मिमी बारिश हो चुकी है। अमूमन पूरे मानसून सीजन में 486.3 मिमी बारिश होती है। वहीं, अभी बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। दो दिन के बाद मौसम के फिर बदलने की संभावना है और तीन से चार दिन तक बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में दिल्ली में अच्छी बारिश हुई है। मानसून सीजन में 23-24 अगस्त तक रुक-रुक के बारिश होती रहती है। वहीं, दो अगस्त तक बारिश के आसार नहीं है और धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहेगा। इस कारण से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। दो अगस्त रात से मौसम करवट लेगा और बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह दौर तीन से चार दिन तक रहेगा।
बुधवार तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। 3 अगस्त से 6 अगस्त तक बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री के बीच रहने व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है। वहीं, सोमवार को धूप खिली रही बीच-बीच में बादल भी आते जाते रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री से अधिक 35.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नजफगढ़ इलाके में सबसे अधिक 37.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
पूर्वानुमान : आसमान में छाए रहेंगे बादल
अधिकतम तापमान : 37 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान : 28 डिग्री सेल्सियस
अगस्त को सूर्यास्त : शाम 7:13 मिनट
अगस्त को सूर्योदय : सुबह 5:43 मिनट