फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr haryana and western up sees gusty wind with rain hailstorm likely to happen in many areas

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओलावृष्टि के बाद चली तेज हवाएं 

Fri, 17 May 2019 09:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 May 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
delhi ncr haryana and western up sees gusty wind with rain hailstorm likely to happen in many areas
delhi rains - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद शाम ढलते ही तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। सुहावना  मौसम होने के चलते स्थानीय लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है। 

विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग की माने तो बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि दिल्ली के साथ ही हिसार, रोहतक, झज्जर, पानीपत, कोसली, सोनीपत, बागपत, गुरुग्राम, रेवाड़ी, बवल, मानेसर गाजियाबाद, नोएडा, होडल और महेंद्रगढ़ में गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी जो सही साबित हुआ है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मौसम विभाग ने ये अनुमान भी जताया है कि अगले दो घंटों में मेरठ, मोदीनगर, लोनी, खैर और बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं। दिन का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम था जबकि आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की बारिश और हवाओं के साथ गरज के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई थी। शनिवार को मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed