दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में 7 बजकर 25 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा भूकंप का असर दिखा और यहां पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। लोगों के मुताबिक दो बार लगभग 8 से 10 सेकेंड तक लोगों ने भूकंप को महसूस किया।
प्रमुख रूप से पटना, दिल्ली, कोलकाता में धरती हिली। रेक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भारत-म्यामांर बार्डर पर 134 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र है। सावधानी बरतते हुए कोलकाता मेट्रो को रोक दिया गया है।
वहीं दिल्ली एनसीआर में दहशत की वजह से लोग घरों से बाहर निकल आए हैं। बता दें कि पांच तीव्रता से कम के भूकंप को खतरे से बाहर माना जाता है लेकिन पांच से ऊपर तीव्रता वाले भूकंप को खतरे का संकेत समझा जाता है।