कोरोना वायरसः नोएडा में लगी धारा 144, तिहाड़ में कैदियों के परिजनों से मिलने पर रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस आयुक्तालय, नोएडा ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। स्थिति के मद्देनजर, यह घोषणा की जाती है कि 5 अप्रैल तक गौतम बुद्ध नगर जिले में किसी भी सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल और व्यापारिक समारोहों की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Police Commissionerate,Noida:In view of emergency situation arising out of threat of #Coronavirus & following section 144 of CrPC, it is announced that no social,political,cultural,religious,sports&business gatherings shall be allowed in Gautam Buddh Nagar district till April 5 pic.twitter.com/i1Ti8c0DOk
— ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2020
सफदरजंग अस्पताल की ऊपरी मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत
सफदरजंग अस्पताल के पीआरओ दिनेश नारायण ने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की ऊपरी मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हम इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते हैं कि वह एक कोरोनो वायरस रोगी था या नहीं।
जानकारी के मुताबिक संदिग्ध मरीज पंजाब का रहने वाला है। मरीज की उम्र 34-35 वर्ष बताई जा रही है। वह आज सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से भारत आया था। सिर में दर्द होन की शिकायत के बाद उसे आईजीआई एयरपोर्ट से सफदरजंग अस्पताल लाया गया और आसोलेशन में रखा गया था।जांच के लिए संदिग्ध मरीज का सैंपल भी लिया गया था।
A person dies after falling from upper floor of Delhi's Safdarjung Hospital. We are yet to confirm if he is a #coronavirus patient or not: Safdarjung Hospital PRO Dinesh Naryan pic.twitter.com/I4w3r2XRxy
— ANI (@ANI) March 18, 2020
दिलशाद गार्डन में दो कोरोना संदिग्ध
दिल्ली के दिलशाद गार्डन एल पॉकेट में कोरोना वायरस से संदिग्ध दो युवतियां पाई गई हैं। दोनों संदिग्ध युवतियों को जीटीबी अस्पताल के आईसोलेशन केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसके बाद जीटीबी अस्पताल ने दोनों को आरएमएल अस्पताल रैफर कर दिया है। दिल्ली में अबतक कोरोना वायस से संक्रमित 10 लोगों की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें से नौ भारतीय और एक विदेशी शख्स शामिल हैं। इनमें से दो मरीजों को उपचार के बाद डिसचार्ज कर दिया गया है। जबकि कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक एक महिला की मौत होने की पुष्टि हुई है।
सफदरजंग अस्पताल में सर्जरी बंद
सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक बलविंदर सिंह ने आदेश जारी किया है कि कोरोना वायरस के चलते अगले आदेश तक अस्पताल में सर्जरी नहीं की जाएगी।
शारदा यूनिवर्सिटी बंद
शारदा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर यूनिवर्सिटी को दो अप्रैल तक बंद किया जा रहा है।
गुरुग्राम में मिला कोरोना वायरस से संक्रमित तीसरा मरीज
गुरुग्राम में कोरोना वायरस से संक्रमित तीसरा मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की लैब में हुई जांच में 22 वर्षीय युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि, दोबारा जांच के लिए सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे भेजा गया है।
तेजस और काशी महाकाल समेत कई ट्रेनें निरस्त
कोरोना वायरस की वजह से कई रूट पर ट्रेन खाली चल रही हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने तेजस और काशी महाकाल समेत कई ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस 31 मार्च तक बंद रहेगी, जबकि उज्जैन-वाराणसी के बीच चलने वाली काशी महाकाल एक अप्रैल तक रद्द कर दी गई है।
तिहाड़ में बंद कैदी 31 मार्च तक घर वालों से नहीं मिल पाएंगे
तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोरोना को लेकर कैदियों की परिजनों से होने वाली मुलाकात पर 19 से 31 मार्च तक रोक लगा दी है। कैदियों को सिर्फ वकील से मिलने की इजाजत होगी। कैदी फोन पर अपने परिवार वालों से बात कर सकेंगे। उन्हें प्रतिदिन पांच मिनट फोन पर बात करने की इजाजत दी गई है।
कोरोना के खतरे को देखते हुए नए कैदियों को पुराने कैदियों से अलग रखा जा रहा है। खासकर विदेशी कैदियों के मामले में जेल प्रशासन पूरी तरह से सावधानी बरत रहा है। अभी 18 कैदियों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इसमें ऐसे कैदियों को रखा गया है जिसके बारे में पता चला है कि वह हाल में ही विदेश से लौटे हैं।
जेल अधिकारियों के मुताबिक क्वारंटीन सेंटर में रखे गए किसी भी कैदी को फिलहाल कोरोना होने के लक्षण नहीं हैं। बावजूद सावधानी के तौर पर उन्हें अन्य कैदियों से अलग रखा जा रहा है। जेल सूत्रों के अनुसार अलग रखे गए 18 कैदियों में आठ विदेशी हैं।