फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr aqi today recorded at 390 and Thursday was coldest day of season

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में अब भी जहरीली हवा में सांस ले रहे लोग, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार

Thu, 23 Nov 2023 10:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 10:41 PM IST
सार

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 390 दर्ज किया गया। वहीं मौसमी बदलाव से दिल्ली-एनसीआर का पारा लगातार गिर रहा है। गुरुवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। 

विज्ञापन
delhi ncr aqi today recorded at 390 and Thursday was coldest day of season
अप्सरा बॉर्डर के पास स्मॉग के बीच गुजरते वाहन - फोटो : विवेक निगम

विस्तार

राजधानी में हवा की गति कम होने से आबोहवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। सुबह से ही आसमान में स्मॉग की मोटी चादर छाई रही। इससे धूप अच्छे से नहीं खिली। बृहस्पतिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 390 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी है। हालांकि, यह बुधवार के मुकाबले पांच सूचकांक कम रहा। 

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
एनसीआर में फरीदाबाद का एक्यूआई सर्वाधिक दर्ज किया गया। कमोबेश यही स्थिति रविवार तक बने रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों ने बताया कि हवा में नमी कम होने से प्रदूषण कण संघन हो रहे हैं जिससे वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। आगे स्थिति और खराब हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के 15 इलाकों की हवा खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को 15 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें बवाना में 444, जहांगीरपुरी में 434, वजीरपुर में 431, नेहरू नगर में 428, पंजाबी बाग में 425 व अलीपुर में 423 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, 21 इलाकों में बेहद खराब हवा दर्ज की गई। मंदिर मार्ग में सर्वाधिक 396 एक्यूआई दर्ज किया गया। साथ ही, आनंद विहार व अशोक विहार में 395, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 393, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल में 391, सिरी फोर्ट व जेएलएन में 392 व डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में 390 समेत 21 इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन

रविवार तक बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति छह से चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रही। शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व से पूर्व चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार है। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

एनसीआर में फरीदाबाद सबसे प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 398 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी है। गाजियाबाद में 361, नोएडा में 353, ग्रेटर नोएडा में 336 व गुरुग्राम में 331 एक्यूआई दर्ज किया गया।

दिल्ली का मौसम
मौसमी बदलाव से दिल्ली-एनसीआर का पारा लगातार गिर रहा है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा। यह सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पारे में मामूली गिरावट हो सकती है। हालांकि, 27 नवंबर को बारिश की संभावना है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed