Air Quality Delhi: दिल्ली-एनसीआर में सांसों का संकट गहराया, छाई जहरीली धुंध की चादर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली में गुरुवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 254 रहा और प्रदूषण का स्तर 'खराब' की श्रेणी में ही रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) समेत अन्य एजेंसियों ने गुरुवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार का पूर्वानुमान लगाया था लेकिन यह बुधवार की तरह गुरुवार को भी खराब की श्रेणी में ही रहा।
सीपीसीबी के अनुसार बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 256 था।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संस्था ‘सफर’ ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 23 और 24 अक्टूबर को वायु की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब के बीच रहेगी।
आज सुबह दिल्ली के आईटीओ में वायु गुणवत्ता स्तर 254 और पटपड़गंज में 246 मापा गया। यह दोनों ही खराब श्रेणी में आते हैं। राजपथ पर सुबह साइकिल से सैर करने वाले कुछ लोगों ने बताया कि, हमें साइकलिंग के वक्त सांस लेने में तकलीफ होती है। अगस्त और अब की हवा में बहुत अंतर है जो हम महसूस कर पा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 'गंभीर' माना जाता है।
Delhi: Air Quality Index is at 254 in ITO and 246 in Patparganj, both in 'poor' category, as per Delhi Pollution Control Committee (DPCC) data.
(Visuals from area around Akshardham Temple). pic.twitter.com/CvvIrTY7Qn
— ANI (@ANI) October 22, 2020
Delhi: Air quality in the national capital remains poor; visuals from Rajpath area.
Shubham Bhadoria, a cyclist says, "We find it difficult to breathe while cycling as there's a lot of difference in the air quality now as compared to August." pic.twitter.com/sMOD84iBHC
— ANI (@ANI) October 22, 2020