फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Air Quality Cold wind increases problem in Delhi AQI recorded at 243

दिल्ली का मौसम : पहाड़ी इलाकों से आई सर्द हवाओं ने बढ़ाई समस्या, राहत की उम्मीद कम, आज सवेरे धुंध के आसार

Thu, 26 Oct 2023 01:15 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Oct 2023 01:15 AM IST
सार

लगातार दूसरी दिन भी एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रदूषित ग्रेटर नोएडा रहा। यहां प्रदूषण का स्तर बढ़कर 278 रहा। फरीदाबाद में 270, गाजियाबाद में 203, गुरुग्राम में 190 और नोएडा में 212 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi NCR Air Quality Cold wind increases problem in Delhi AQI recorded at 243
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों से आई सर्द हवाओं ने राजधानी की आबोहवा बिगाड़ दी। ठंडी हवा के कारण स्थानीय प्रदूषण कण वातावरण में फैल नहीं पाए जिससे वायु प्रदूषण सूचकांक (एक्यूआई) में 23 अंकों की बढ़ोतरी हुई। आशंका है कि अगले छह दिनों में दिल्ली में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिम दिशा से प्रमुख सतही हवा 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। सर्द हवाओं के कारण दिल्ली का एक्यूआई 243 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 220 था।

विज्ञापन

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक, सर्द हवा के कारण प्रदूषक तत्व फैल नहीं पाए जिससे प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा की दिशाएं बदलकर उत्तर-पश्चिम व उत्तर दिशाएं हो सकती हैं। सुबह के समय धुंध छाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में सुधार नहीं 
लगातार दूसरी दिन भी एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रदूषित ग्रेटर नोएडा रहा। यहां प्रदूषण का स्तर बढ़कर 278 रहा। फरीदाबाद में 270, गाजियाबाद में 203, गुरुग्राम में 190 और नोएडा में 212 एक्यूआई दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक हवा का रुख बदलने के बाद दिल्ली-एनसीआर में तेजी से प्रदूषण का स्तर खराब हो सकता है। 

विज्ञापन

शादीपुर इलाका सबसे प्रदूषित 
बुधवार को शादीपुर इलाका सबसे खराब रहा। यहां एक्यूआई सबसे ज्यादा 309 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी है। सीपीसीबी के मुताबिक वजीरपुर में एक्यूआई 268, बवाना में 267, बुराड़ी में 261, द्वारका सेक्टर-8 में 275 रहा। इसी तरह दिल्ली के अन्य इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर खराब दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed