फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR air in severe category for the second time in 10 days

10 दिन में दूसरी बार गंभीर श्रेणी में पहुंची दिल्ली-एनसीआर की हवा, राजधानी का बवाना रहा सबसे प्रदूषित

Sat, 05 Dec 2020 10:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 05 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Delhi-NCR air in severe category for the second time in 10 days
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

करीब एक सप्ताह तक गंभीर श्रेणी के आंचल से दूर रही दिल्ली की हवा ने शनिवार को फिर गंभीर श्रेणी का दामन थाम लिया। इससे पहले एनसीआर के शहरों में शामिल गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई थी, लेकिन शनिवार को दिल्ली को नोएडा का भी साथ मिला और हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड( सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 404 रहा। इससे एक दिन पहले यह 382 रहा था। वहीं, शुक्रवार को 348, बुधवार को 373 मंगलवार को 367, सोमवार को 318, रविवार को 256, शनिवार को 236 व शुक्रवार को 137 रहा था, जबकि गत सप्ताह बुधवार को दिल्ली की हवा 400 से अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


सफर के अनुसार, पिछले 2 दिनों से पराली के धुएं की प्रदूषण में शून्य फीसदी हिस्सेदारी रही है। इस कड़ी में शनिवार को भी दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश में करीब 296 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई। इससे उत्पन्न होने वाले पीएम 2.5 की प्रदूषण में शून्य फीसदी हिस्सेदारी रही। इससे एक दिन पहले 302 घटनाएं दर्ज की गई थी, वहीं शुक्रवार को यह आंकड़ा 249 के साथ 2 फ़ीसदी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में पीएम 2.5 के स्तर में भी इजाफा हुआ है। इस कड़ी में पीएम 10 365 और पीएम 2.5 का स्तर 217 है, जबकि 1 दिन पहले पीएम 10 का स्तर 348 रहा था। बृहस्पितवार को पीएम 10 का स्तर 270 और पीएम 2.5  ा स्तर 170 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा था।

बढ़े हुए प्रदूषण की वजह से शनिवार को दिल्ली- एनसीआर में स्मॉग की हल्की परत देखने को मिली। ऐसे में लोगों को भी परेशानी हुई। शनिवार को हवाओं का रुख दक्षिण दिशा की ओर रहै। वेंटिलेशन इंडेक्स कम होने व हवा की रफ्तार घटने की वजह से प्रदूषण को बढ़ने में मदद मिली है। हालांकि, आगामी दो दिनों में हवा की रफ्तार बढ़ने और वेंटिलेशन इंडेक्स में सुधार होने की वजह से हवा की स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

नोएडा ने भी थामा गंभीर श्रेणी में अन्य शहरों का साथ

गत दिनों से बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई नोएडा की हवा ने भी शनिवार को 414 के आंकड़ों के साथ गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा का  गंभीर श्रेणी में साथ थाम लिया। इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में नोएडा की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई थी।


 

दिल्ली के हॉटस्पॉट

आनंद विहार 425
अशोक विहार 454
बवाना 463
जहांगीरपुरी 458
मुंडका 403
नरेला 451
पटपड़गंज 440
आरके पुरम 422
रोहिणी 447।
सोनिया विहार 451
विवेक विहार 461
वजीरपुर 416

 

दिल्ली एनसीआर के आंकड़े 

नोएडा 414
ग्रेटर नोएडा 408
गाजियाबाद 434
गुरुग्राम 338
फरीदाबाद 347
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed