फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Narela Quarantine Center was handed over to Army and converted into Care Center

दिल्ली : नरेला क्वारंटीन सेंटर को सेना के हवाले कर केयर सेंटर में बदला, 1300 लोगों का चल रहा है उपचार 

Wed, 22 Apr 2020 09:21 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 22 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Narela Quarantine Center was handed over to Army and converted into Care Center
नरेला क्वारंटीन केंद्र सेना के हवाले - फोटो : PTI

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित क्वारंटीन सेंटर को स्थायी रूप से सेना के डॉक्टरों के हवाले कर दिया गया है। क्वारंटीन किए गए लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस सेंटर को केयर सेंटर में बदल दिया गया है। अब यहां पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है। दिल्ली में सबसे अधिक लोग इसी सेंटर में क्वारंटीन किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली प्रशासन इस सेंटर का विस्तार कर रहा है। जल्द ही यहां क्वांरटीन किए गए और लोगों को लाया जाएगा।

विज्ञापन


बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नरेला में यह दिल्ली का सबसे बड़ा क्वारंटीन सेंटर है। यहां करीब 1300 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें से करीब 950 जमाती हैं, जिनमें से 434 जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस सेंटर का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली का सबसे बड़ा सेंटर होने के कारण यहां के लोगों की जिम्मेदारी सेना के डॉक्टरों को स्थायी रूप से दे दी गई है। यहां पर सेना के छह डॉक्टरों की टीम आती है। ये टीम 14 दिन रहती है। इसके बाद ये टीम चली जाती है और इन डॉक्टरों को क्वारंटीन में भेज दिया जाता है। इसके बाद दूसरी टीम आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर का नाम बदलकर केयर सेंटर कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों का इस सेंटर में इलाज किया जा रहा है। किसी को अस्पताल नहीं भेजा गया है। अगर किसी कोरोना पीड़ित की हालत गंभीर हो जाती है या फिर उसे वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है तभी उसे अस्पताल पहुंचाया जाता है। हालांकि, सेंटर की सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed