फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Murders: Neighbor murdered after entering the house on suspicion of having illicit relations with his wi

Delhi Murders : पत्नी से अवैध संवंधों के शक में घर में घुसकर पड़ोसी की हत्या, झगड़े के बाद ले ली जान

Wed, 11 Dec 2024 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Dec 2024 02:11 AM IST
सार

युवक ने पत्नी से अवैध संबंधों के शक में वारदात को अंजाम दिया। दोनों के बीच एक सप्ताह पहले इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Delhi Murders: Neighbor murdered after entering the house on suspicion of having illicit relations with his wi
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू अशोक नगर इलाके में सोमवार रात नशे में धुत एक युवक ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी। युवक ने पत्नी से अवैध संबंधों के शक में वारदात को अंजाम दिया। दोनों के बीच एक सप्ताह पहले इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद मकान मालिक ने आरोपी से कमरा खाली करवा लिया था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त सुल्तानपुर निवासी बेचूराम के रूप में हुई है। वह न्यू अशोक नगर में किराये के मकान में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। वह नोएडा स्थित एक कंपनी में काम करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात पुलिस को बेचूराम के घर में चाकू मारने की जानकारी मिली। पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में पता चला कि एक सप्ताह पहले इसी मकान में रहने वाले सूरज ने बेचूराम की हत्या की है। 
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि सोमवार रात वह शराब के नशे में मृतक के घर में घुसा और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर आस पास के लोग वहां पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपी फरार हो गया। सूरज को बेचूराम पर उसकी पत्नी के साथ संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर एक सप्ताह पहले इनके बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े में पड़ोसी ने युवक की चाकू से गोदकर की हत्या
भलस्वा डेयरी के मुकुंदपुर इलाके में सोमवार शाम मामूली बात पर हुए झगड़े में युवक ने पड़ोसी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त रविंद्र (30) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला कि रविंद्र और उसका दोस्त नशे में झगड़ा कर रहे थे। आरोपी ने उन्हें चुप होने के लिए कहा। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शत्रुघन के रूप में हुई है।

पुलिस को सोमवार रात मुकुंदपुर में झगड़े के दौरान एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को पता चला कि रविंद्र का उसके पड़ोसी शत्रुघन के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान शत्रुघन ने रविंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि शत्रुघन के परिवार वाले ही उसे घायल अवस्था में पास के अस्पताल लेकर गए हैं। 


अस्पताल पहुंची पुलिस ने पाया कि रविंद्र के शरीर पर रसोई में इस्तेमाल चाकू से हमला किया गया। उसके शरीर पर छोटा सा घाव था। वारदात के समय रविंद्र अधिक नशे में था। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच रविंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी शत्रुघन को गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed