फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Murder: Young man stabbed to death near Pragati Maidan

Delhi Murder : प्रगति मैदान के पास झगड़े के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Mar 2025 06:43 AM IST
सार

पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को चार घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी कबीर को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Delhi Murder: Young man stabbed to death near Pragati Maidan
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रगति मैदान के पास बुधवार दोपहर को एक 25 वर्षीय युवक रोहित की हत्या कर दी गई। पीड़ित और आरोपी एक दूसरे को जानते थे। घटनास्थल पर दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ। आरोपी शेर उर्फ कबीर ने रोहित पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को चार घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी कबीर को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे पुराना किला रोड चौराहे के पास एक युवक बुरी तरह घायल अवस्था में सड़क के डिवाइडर  पर पड़ा था। तुरंत मौके पर पीसीआर वैन बुलाई गई और घायल को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना  तिलक मार्ग के तहत मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Mohali News: आइसर के वैज्ञानिक को पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और पाया गया कि घटना से ठीक पहले मृतक संदिग्ध के साथ इलेक्ट्रिक बाइक पर सवार था। जांच के बाद पुलिस टीम ने उसे दक्षिण दिल्ली के चिराग दिल्ली से आरोपी जेजे कॉलोनी भलस्वा दिल्ली निवासी शेर उर्फ कबीर (28) को पकड़ लिया। आरोपी गोवा भागने की फिराक में था। अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार, खून से सने कपड़े और इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद कर ली गई।

आरोपी शेर उर्फ कबीर स्विगी में डिलीवरी बॉय की नौकरी करता था। मृतक रोहित हनुमान मंदिर के पास रहता था। वह आरोपी को पिछले दो महीने से जानता है और मृतक आरोपी के साथ बाइक पर गया था। जब वह निजामुद्दीन की ओर जा रहे थे, तो दोनों के बीच कुछ झगड़ा हुआ। इस  दौरान शेर ने रोहित पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed